{"_id":"650bd91cb59c4f4a500e2f09","slug":"prince-and-sumits-team-tops-in-model-making-competition-rewari-news-c-198-1-rew1001-4727-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मॉडल बनाओ प्रतियोगिता में प्रिंस और सुमित की टीम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मॉडल बनाओ प्रतियोगिता में प्रिंस और सुमित की टीम अव्वल
Thu, 21 Sep 2023 11:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:18 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। खंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर के विद्यार्थियों ने परचम लहराया। इस दौरान मॉडल बनाओ प्रतियोगिता में प्रिंस और सुमित की टीम अव्वल रही।
अध्यापक मुकेश कुमार ने बताया कि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा श्योराज में आयोजित खंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में बीकानेर विद्यालय की प्रतिभाओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए विभिन्न विधाओं में सात पुरस्कार प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना तथा विज्ञान विषय को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता में प्रिंस व सुमित की टीम ने प्रथम स्थान तथा सोनिया व मुस्कान की टीम में द्वितीय स्थान हासिल किया।
रोल प्ले प्रतियोगिता में राधिका ने प्रथम स्थान तथा प्रिया ने द्वितीय तथा कृतिका तथा एकता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में तनु ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
प्राचार्य मनोज कुमार ने विजेताओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विज्ञान विभाग के साथ मिलकर प्रार्थना सभा में विजेताओं को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर रसायन शास्त्र प्रवक्ता अनीता रोहिल्ला, गणित प्रवक्ता मीनाक्षी चुग, मनोज कुमार, भौतिकी प्रवक्ता पूनम देवी , रेखा रोहिल्ला , कांता लहकरा सहित अध्यापक रविंद्र कुमार सैनी, राजेश कुमार, मंजू लता, पूनम देवी व नरेंद्र सिंह आदि ने विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया।