{"_id":"69a9da1f5b4f44d6b40fa307","slug":"preparations-underway-to-open-e-libraries-and-gyms-in-villages-proposals-sought-rewari-news-c-198-1-rew1001-234533-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गांवों में ई-लाइब्रेरी और जिम खोलने की तैयारी, मांगे प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गांवों में ई-लाइब्रेरी और जिम खोलने की तैयारी, मांगे प्रस्ताव
Fri, 06 Mar 2026 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के 87 गांवों में ई-लाइब्रेरी और 68 ग्राम पंचायतों में आधुनिक जिम खोलने की तैयारी है। पंचायती विभाग ने इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए सभी संबंधित ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव मांगे हैं।
योजना की खास बात यह है कि इसके लिए किसी नए निर्माण की जगह गांवों में लंबे समय से खाली पड़े और अनुपयोगी सरकारी भवनों का चयन किया जाएगा।
ग्राम पंचायतों से जानकारी मिलने के बाद विभाग इन भवनों की उपयोगिता की जांच करेगा और फिर इनके कायाकल्प के लिए विशेष बजट जारी किया जाएगा।
रेनोवेशन कार्य पूरा होते ही इन भवनों में कंप्यूटर, इंटरनेट, किताबों और आधुनिक जिम मशीनों को स्थापित कर युवाओं के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।
-
फ्री वाई-फाई से पढ़ाई होगी
ई-लाइब्रेरी खुलने से गांव के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। इन केंद्रों पर बैठने के लिए आरामदायक कुर्सी-टेबल के साथ विभिन्न विषयों की महत्वपूर्ण पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। डिजिटल दौर को देखते हुए कंप्यूटर लगाए जाएंगे और पूरे परिसर में फ्री वाई-फाई की सुविधा रहेगी। पेयजल और बेहतर शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।
जिम खुलने से लोगों को होगा फायदा
गांवों में जिम खुलने से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में जिम की सुविधा न होने के कारण ग्रामीण युवाओं को कसरत के लिए दूर शहरों में जाना पड़ता है या फिर सुविधाओं के अभाव में वे पिछड़ जाते हैं। अब ग्राम पंचायतों में ही आधुनिक वेट ट्रेनिंग और कार्डियो मशीनों से लैस जिम तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
-- -- --
वर्जन
ई-लाइब्रेरी व जिम खुलने से गांवों में युवाओं को सुविधाएं मिलेंगी। युवाओं को सुविधाएं देकर उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की पहल की जा रही है।-नरेंद्र गुलिया, कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज विभाग, रेवाड़ी।