फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Preparations for International Yoga Day discussed

Rewari News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों पर हुआ मंथन

Wed, 28 May 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 28 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Preparations for International Yoga Day discussed
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2025 को जिला में भव्य एवं गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा। जिला स्तरीय आयोजन जिला मुख्यालय तथा खण्ड स्तर पर भी अलग-अलग आयोजन होंगे। उन्होंने यह बात बुधवार की शाम लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी सहित राज्य के सभी जिलों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर जारी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वर्ष 2015 की 21 जून से दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की परंपरा आरंभ हुई।
विज्ञापन

ऐसे में राज्य, जिला व खण्ड स्तर पर पूरी गरिमा के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाया जाए। वीडियो कांफ्रेंस के उपरांत डीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री से मिले निर्देशों की जिला में अनुपालना सुनिश्चित की जाए। सभी विभागों द्वारा आपसी समन्वय के साथ योग दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सभी व्यायामशालाओं, आरडबल्यूए के पार्क, कॉमन एरिया आदि स्थानों पर भी लोगों से योग दिवस में भागीदारी के लिए प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने इस आयोजन में सभी स्वयंसेवी व योगाभ्यास से जुड़ी संस्थाओं को भी जोडऩे की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed