फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Preparations for Ganesh festival are in full swing... People are buying idols and decorative items

Rewari News: गणेश महोत्सव की तैयारियां जोरों पर... मूर्तियां, सजावटी सामान खरीद रहे लोग

Sat, 23 Aug 2025 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Ganesh festival are in full swing... People are buying idols and decorative items
सर्कुलर रोड के पास तैयार की जा रही गणेश जी की मूर्ति। संवाद
रेवाड़ी। जिले में गणेश महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। 27 अगस्त से शुरू होकर 10 दिन तक चलने वाले इस महोत्सव के लिए शहर के बाजार सजने लगे हैं। गणपति की मूर्तियां, सजावटी सामान, मिठाइयां, टेंट-पंडाल और कपड़े की दुकानों पर भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। व्यापारी उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार कारोबार बेहतर होगा।
विज्ञापन

गणेश महोत्सव पहले सिर्फ जहां बड़े पंडालों में धूमधाम से मनाया जाता था लेकिन अब घर-घर में भी गणपति बप्पा की स्थापना होने लगी है। यही वजह है कि इस बार छोटे आकार की मूर्तियों की मांग काफी बढ़ी है।
विज्ञापन

बाजार में 2 फीट से 10 फीट तक की मूर्तियां उपलब्ध हैं जिनमें 3 से 5 फीट की मूर्तियों की सर्वाधिक डिमांड है। श्रद्धालु अपने घरों और सोसाइटियों में गणपति स्थापना के लिए इन्हें खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूर्तिकार सुनील और विवेक के अनुसार इस बार विशेष रूप से मिट्टी और प्राकृतिक रंगों से बनी मूर्तियों को प्राथमिकता दी जा रही है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्लास्टर ऑफ पेरिस की जगह मिट्टी की मूर्तियों का अधिक उत्पादन किया जा रहा है।
मूर्तिकार राहुल कुमार ने बताया कि उन्होंने गणपति की विभिन्न मुद्राओं वाली प्रतिमाएं तैयार की हैं जो भक्तों को काफी पसंद आ रही हैं। इसके अलावा काली मिट्टी से बनी मूर्तियों की भी बाजार में अच्छी मांग है।


लड्डू के आर्डर मिलने शुरू हुए
बाजारों में सिर्फ मूर्तियों के साथ-साथ लड्डू के ऑर्डर मिलने शुरू हो गए हैं। दुकानों पर भी भीड़ देखी जा सकती है। गणपति के प्रिय भोग लड्डू और मोदक के बड़े ऑर्डर मिलने लगे हैं। शहर के मुख्य बाजारों, मॉडल टाउन, रेलवे रोड और सर्कुलर रोड क्षेत्र की दुकानों में रौनक देखते ही बनती है। जगह-जगह गणपति की मूर्तियों की दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed