फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Preparation to declare 124 villages of the district TB free

Rewari News: जिले के 124 गांवों को टीबी मुक्त घोषित करने की तैयारी

Sat, 11 Jan 2025 12:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 11 Jan 2025 12:57 PM IST
विज्ञापन
Preparation to declare 124 villages of the district TB free
फोटो: 18रेवाड़ी। गांव में डोर टू डोर सर्वे करने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत: विभाग - फोटो : कार की ​खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करते युवा।
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। टीबी (क्षय रोग) के खात्मे के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रयासरत है। विभाग की तरफ से टीबी मुक्त पंचायतों को सम्मानित किया जाना है। इसके लिए जिले में 124 गांवों को टीबी मुक्त घोषित करने की तैयारी है। सूची तैयार कर ली गई है।
इन गांवों में विभाग की ओर से पहले ही डोर-टू-डोर सर्वे कर प्रति एक हजार पर 30 सैंपल लेकर टेस्ट किए जा चुके हैं। अब इन गांवों में किए गए सर्वे का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद जिनमें एक से कम केस मिले तो इन गांवों को 24 मार्च को विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इन पंचायतों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कांस्य की प्रतिमा भी मिलेगी। जो पंचायत लगातार तीन साल तक टीबी मुक्त रहती है तो उसे स्वर्ण प्रतिमा देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

टीबी कार्यक्रम समन्वयक सीमा ने बताया कि अभियान की शुरुआत कर दी गई है। जिले में 358 ग्राम पंचायतें हैं। 124 गांव इसमें चयनित किए गए हैं। इस महीने स्टेट टीम दौरा करेगी। इसके बाद टीबी मुक्त पंचायत का अवॉर्ड मिलेगा। एक वर्ष के लिए मान्य होगा यह प्रमाण पत्र : टीबी मुक्त पंचायत का प्रमाण पत्र अगले एक वर्ष तक मान्य होगा। टीबी मुक्त पंचायत बने रहने पर पहले वर्ष कांस्य, लगातार दो वर्ष तक यह स्थिति रहने पर रजत और तीन वर्ष तक स्वर्ण रंग की मूर्ति प्रदान की जाएगी। यह पहल इसलिए की जा रही है कि भारत को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------

यह होगा मानदंड:
- प्रति 1000 की जनसंख्या पर 1 केस हो।
- प्रति 1000 की जनसंख्या पर कम से कम 30 बलगम की जांच हो।
- सभी टीबी मरीज का ड्रग सेंसटिविटी टेस्ट हो जिससे यह पता चल सके कि मरीज सही दवाई ले रहा है।
- जिन मरीजों की दवाई शुरू हुई है वह सभी ठीक हो गए हो उसमें कोई भी डिफाल्टर ना हो।
- सभी टीबी मरीजों को निक्षय पोषण योजना का फायदा मिला हो।
- सभी टीबी मरीज गोद लिए जा चुके हों और उन्हें पोषण किट वितरित हो।


टीबी के ये हैं सामान्य लक्षण
- दो सप्ताह से ज्यादा खांसी रहना, रात को सोते समय पसीना आना, ठंड में भी पसीना आना, बुखार और थकावट होना, वजन कम होना, सांस लेने में दिक्कत होना।
-
वर्जन
जिले में 124 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करने की तैयारी चल रही है। जल्द ही स्टेट और जिले की टीम संयुक्त रूप से सर्वे कर डाटा का सत्यापन करेगी। डाटा सही निकलने पर 24 मार्च को जिलास्तर पर होने वाले कार्यक्रम में उपायुक्त प्रमाण पत्र और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा प्रदान कर सम्मानित करेंगे। - सीमा, टीबी कार्यक्रम समन्वयक, सिविल अस्पताल, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed