{"_id":"67e05c4a8fed886911045990","slug":"preparation-for-naac-started-in-igu-rewari-news-c-198-1-rew1001-216884-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईजीयू में शुरू की नैक की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईजीयू में शुरू की नैक की तैयारी
Mon, 24 Mar 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय ने कुलपति प्रोफेसर जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क एवं राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद की तैयारी शुरू कर दी है।
इसके तहत गठित टीम प्रत्येक विभाग का दौरा कर रही है। 19 मार्च से शुरू होकर आगामी 29 मार्च तक तय किए गए कार्यक्रम में प्रत्येक विभाग की तरफ से कुलपति के सम्मुख प्रेजेंटेशन दी जा रही है। इसके अंतर्गत विभाग के सभी शिक्षक एवं विभागाध्यक्ष अपने शोध कार्यों, शोध प्रोजेक्ट, शिक्षण कार्य, विभागों की विभिन्न गतिविधियों एवं नैक के संबंध में अब तक की तैयारियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत कर रहे हैं।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह, अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रोफेसर मंजू परूथी, विश्वविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग में नवनियुक्त प्रोफेसर एवं नैक समन्वयक प्रोफेसर पंकज त्यागी, प्रोफेसर सुनील कुमार एवं विश्वविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की निदेशक प्रोफेसर रश्मि पुंडीर कुलपति के नेतृत्व में प्रत्येक विभाग में जाकर वहां की तैयारी का जायजा ले रहे हैंैं।
विज्ञापन
कुलपति प्रोफेसर जयप्रकाश यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय में नवीन नियुक्तियां का कार्य होने से लंबे समय से चली आ रही शिक्षकों की कमी बहुत हद तक दूर हो गई है और अब हम यह चाहते हैं कि विश्वविद्यालय कि देशभर में पहचान हो। संवाद