{"_id":"342373e10a9877bd9db4edcc0957d8ce","slug":"prem-rao-head-of-the-municipal-head-office-decorating-crown","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम राव के सिर सजा नगरपालिका प्रधान पद का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम राव के सिर सजा नगरपालिका प्रधान पद का ताज
रेवाड़ी
Updated Tue, 24 Jun 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका के चेयरमैन के पद पर वार्ड पांच की महिला पार्षद प्रेम राव को निर्विरोध चेयरमैन चुन लिया गया। जबकि उप चेयरमैन पद के लिए चुनाव करवाया गया, जिसमें वार्ड-17 से पार्षद दलीप सैनी ने 9-5 वोट के अंतर से जीत दर्ज करते हुए उप चेयरमैन के पद पर कब्जा किया।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिहाज से नगर पालिका परिसर में भारी बल तैनात किया गया था। इतना ही नहीं जगह-जगह पुलिस की ओर से जांच भी की जा रही थी। चार पार्षद शपथ नहीं लेने के कारण चेयरमैन व उपचेयरमैन के पदाें के लिए मतदान नहीं कर पाए। बिजली मंत्री कैप्टन अजय यादव ने दोनों के चयन पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन
शनिवार को नगर पालिका के चेयरमैन व उप चेयरमैन के पदों के लिए चुनाव की घोषणा की गई थी, जिसके बाद सेे पार्षद दोनाें पदों पर अपने अपने-अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए जी जान से जुटे हुए थे। सोमवार को सोहना रोड स्थित नगर पालिका के कार्यालय में चुनाव अधिकारी एसडीएम यशपाल यादव की देख-रेख में सुबह 11 बजे चेयरमैन व उप चेयरमैन पदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन
चुनाव के चलते बड़ी संख्या में सुबह से ही लोग पालिका परिसर में जमा होने शुरू हो गए थे। इस बार नगर पालिका में 17 वार्ड पार्षद बनाए गए हैं। जिसमें महिलाआें के लिए छह वार्ड आरक्षित थे, लेकिन नौ महिलाआें ने इस चुनाव में जीत दर्ज करवाई है। खास बात यह थी कि इस बार चेयरमैन पद भी महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया था। जिसके कारण अधिकांश वार्डाें में महिला प्रत्याशियाें का जोर था।
सोमवार को चुनाव के दौरान बैठक में देरी से आने वाले चार प्रत्याशियाें ने जब उप चेयरमैन पद के लिए मतदान करने का प्रयास किया तो चुनाव अधिकारी ने उन्हें रोक दिया। हालांकि पार्षदाें ने इसका विरोध भी किया, लेकिन चुनाव अधिकारी ने यह कहकर टाल दिया कि जब तक शपथ ग्रहण नहीं की जाती है, तब तक मतदान करने का हक नहीं होता। जिसके चलते चार पार्षद उप चेयरमैन पद के चुनाव में अपना मतदान नहीं कर सके।
नगर पालिका चुनाव में एक मत सांसद का भी होता है, लेकिन सांसद राव इंद्रजीत सिंह बैठक में नहीं आए तथा उन्हाेंने अपने मत का मत का प्रयोग नहीं किया। नगर पालिका के चुनाव को लेकर लोगों में काफी उत्साह बना हुआ था।
13 पार्षदों ने ली शपथ
नगर पालिका के चेयरमैन व उप चेयरमैन पद के चुनाव के लिए सोमवार को 13 पार्षद ही बैठक में शामिल हुए। कुछ समय इंतजार करने पर चुनाव अधिकारी एसडीएम यशपाल यादव ने पार्षदाें को शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले पार्षदों में सावित्री देवी, राजकुमार सैनी, गणेश कुमार, प्रेमराव, चंद्रकला, सुंदर लाल, निशा यादव, राजेंद्र सिंह, राजकुमार, सुमन देवी, मनीषा सैनी, दलीप कुमार सैनी शामिल थे। जबकि चार पार्षद बैठक में समय पर उपस्थित ही नहीं रहे। अनुपस्थित रहे पार्षदों को अगली मीटिंग में चेयरमैन की ओर से शपथ दिलाई जाएगी।
प्रेम राव बनी निर्विरोध नपा चेयरमैन
नगर पालिका के चेयरमैन व उप चेयरमैन पद के लिए दो दिन पहले तो तीन-तीन प्रत्याशी दावेदारी कर रहे थे, लेकिन सोमवार सुबह नगर पालिका के कार्यालय में केवल 13 पार्षद ही बैठक में शामिल हुए। बैठक में चेयरमैन पद के लिए केवल प्रेव राव ने अपना दावा पेश किया। बार-बार चुनाव अधिकारी द्वारा कहने के बावजूद भी किसी ओर की तरफ से चेयरमैन पद के लिए दावा पेश नहीं करने के कारण निर्विरोध राव इंद्रपाल की पत्नी एवं पार्षद प्रेम राव को चेयरमैन घोषित कर दिया गया।
दलीप कुमार बने उप चेयरमैन
नगर पालिका के उपचेयरमैन पद के लिए वार्ड एक की पार्षद सुमित्रा मुकदम व वार्ड 17 से दलीप कुमार सैनी नेे ताल ठोकी। दो प्रत्याशी होने के कारण मत पेटी रखवाई गई तथा मतदान करवाया गया। बैठक मेें उपस्थित रहे 13 पार्षदाें व बिजली मंत्री कप्तान अजय सिंह यादव ने मतदान किया। सुमित्रा को पांच मत मिले, जबकि दलीप कुमार सैनी को 9 मत मिले। मत अधिक होने के कारण दलीप कुमार सैनी को उप चेयरमैन चुन लिया गया है। दलीप कुमार सैनी समाज के सक्रिय सदस्य के साथ नगर सुधार समिति के अध्यक्ष पद पर भी आसीन हैं।
महिला पार्षदों के पति रहे बैठक से दूर
पुलिस की कड़ी व्यवस्था के चलते महिला पार्षदाें के पति बैठक से दूर ही रहे। हालांकि कई लोगों ने बैठक में जाने का कोशिश भी किया, लेकिन पुलिस बल के सामने उनकी एक न चली। पिछली बार नगर पालिका चुनाव में महिला पार्षदाें के साथ उनके पति भी शामिल हुए थे, जिससे आमजन ने जिला प्रशासन को भी शिकायतें की थी। जिसके चलते इस बार जिला प्रशासन की ओर से कडे़ प्रबंध किए गए थे। नगर पालिका कार्यालय के मुख्य द्वार पर महिला पुलिस भी तैनात की गई थी, ताकि महिलाआें को किसी परेशानी से न जूझना पडे़।
1 प्रेमराव-चेयरमैन
2 नगरपालिका कार्यालय में चुनाव से पहले शपथ लेते पार्षद
3. चैयरमैन पद पर आसीन होन पर अपने कार्यालय में बैठी प्रेमराव व अन्य पार्षद
4. चुनावाें को नगरपालिका कार्यालय के बाहर उमड़ी भीड़
5 दलीप सैनी- उपप्रधान