{"_id":"6165d5a18ebc3e959e6fc4c3","slug":"power-supply-stalled-for-2-hours-in-40-thousand-houses-rewari-news-rtk6268471140","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 हजार घरों में 2 घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 हजार घरों में 2 घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात को करीब दो बजे शहर के नारनौल रोड स्थित 220 केवी के मुख्य पावर के कंट्रोल रूम में 12 केबल जल गईं। इसके चलते शहर के 40 हजार घरों में दो घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। शहर में बत्ती गुल होने के बाद रात के समय मौके पर उच्चाधिकारी पहुंचे लेकिन आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।
इसके बाद विकल्प के तौर पर शहर की बिजली सप्लाई करीब 30 किमी दूर स्थित लूला अहीर के 132 केवी पावर हाउस व गंगायचा जाट पावर हाउस से जोड़ी गई तब जाकर दो घंटे बाद सुबह 4:10 बजे शहर में बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। बिजली कर्मचारी सोमवार को भी दे रात तक जली हुई केबल को बदलने में लगे रहे लेकिन 15 घंटे बीत जाने के बाद भी वे दुरुस्त नहीं कर सकीं। हालांकि निगम के अधिकारियों की ओर से कहा जा रहा है कि ठीक होने तक वैकल्पिक व्यवस्था के से बिजली सप्लाई सुचारु रखी जाएगी।
15 दिनों से घंटों अवैध कट, अधिकारी बेखबर
बीते 15 दिनों से शहर के में घंटों तक होने वाली अघोषित कटौती का जवाब अधिकारियों के पास नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि बिजली सरप्लस है, ऐसे में कट लगाने का सवाल ही नहीं बनता है लेकिन शहर के सेक्टर-3, 1 व ब्रास मार्केट सहित पायलट चौक स्थित मॉडल टाउन पावर हाउस से जुड़े फीडर में प्रत्येक दिन 3-4 घंटों के कट लग रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच बिजली की खपत शहर में दोगुना तक बढ़ गई थी लेकिन अब अवैध कट लगाना निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। इसके अलावा शहर के कायस्थवाड़ा मोहल्ला, गांधी नगर में बिजली कट बार-बार होते रहे।
विज्ञापन
धारूहेड़ा के गांव फदनी में शनिवार की दोपहर से बिजली की लाइन गिरने से उपभोक्ताओं परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद्र एडवोकेट ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने पर संबंधित कर्मचारियों की ओर से कहा जा रहा है कि लाइन का एस्टिमेट बनने के बाद भी ठीक किया जाएगा। उपभोक्ताओं में प्रशासन के इस ढीले रवैये से भारी नाराजगी है। ऐसे में दो दिन से ग्रामीणों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता प्रताप सिंह यादव, महेंद्र सिंह, श्रीराम वर्मा, सुमेर सिंह, राजेंद्र सिंह, मामन चंद शर्मा, प्रकाश सैन व सूूबे सिंह सहित अन्य उपभोक्ताओं ने जल्द बिजली सप्लाई शुरू करने की मांग की है। रेवाड़ी डिविजन के एक्सईएन सत्यवीर यादव ने कहा कि रविवार की रात को मुख्य पावर हाउस के कंट्रोल रूम की केेबल जल गई थी। इसके चलते पूरे शहर में करीब दो घंटे बिजली गुल रही। सप्लाई शुरू करने के लिए लाइन को 132 केवी के लूला अहीर व गंगायचा जाट पावर हाउस से जोड़ दिया गया है। केबल को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। अघोषित कटौती की जांच की जाएगी, निगम के पास बिजली सरप्लस है।