{"_id":"5d447fcf8ebc3e6cbf3f5821","slug":"power-proble-rewari-news-rtk5091904146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन, पावर हाउस घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन, पावर हाउस घेरा
विज्ञापन
गोठड़ा-पाली पॉवर हाउस पर प्रदर्शन करतीं महिलाएं।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों से बिजली कटों से परेशान गांव पाली-गोठडा की ढाणियों के निवासियों ने शुक्रवार को गोठड़ा के पावर हाउस में जमकर प्रदर्शन कर कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। प्रदर्शन कारियों ने बिजली निगम के अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया कि 15 दिन में बिजली की व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो धरना दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार गांव पाली गोठड़ा की ढाणियों में पिछले कई दिनों से बिजली के लंबे कट लग रहे है, जिससे ग्रामीणों को गरमी के मौसम में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा बिजली अधिकारियों को भी कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन हालात ज्यों के त्यों बने हुए है। शुक्रवार को दर्जन ग्रामीण महिलाएं सुबह ही पालीगोठडा पवर हाउस पहुंच गई तथा अधिकारियों के कार्यालय में जाकर प्रदर्शन करने के साथ ही अधिकारियों को काफी खरीखोटी सुनाई।
प्रदर्शन करने वाले किसान राजपाल सिंह, जिले सिंह, बिरेन्द्र सिंह, अनिल कुमार, कर्ण सिंह, जयपाल सिंह, देवदत, विजय सिंह, सुमन देवी, प्रदीप कुमार, रामकिशोर, शशीपाल, श्योप्रसाद, शिवदयाल, अनिल कुमार व लालचन्द आदि ने बताया कि उनकी ढाणी में 100 घरों की बिजली गोठड़ा एग्रीकल्चर सप्लाई के अंतर्गत आती है। एग्रीकल्चर की 8 घंटे बिजली दी जाती है। पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से परेशानियों को सामना करना पड़ता है। गर्मी में बिजली नहीं आने से बच्चे व महिलाएं बहुत ही परेशान है।
विज्ञापन
इन्वर्टर का सहारा लेना पड़ रहा
ग्रामीणों महिलाओं ने बताया कि बिजली नहीं आने के कारण मजबूरन इन्वर्टर का सहारा लेेना पड़ रहा हैै। लेकिन बिजली के अभाव में इनवर्टर भी ठप्प हो जाते है। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई भी ठप्प हो रही है।
एसडीओ ने दिया आश्वासन
एसडीओ राजसिंह ने किसानों से लिखित में आश्वासन दिया कि 15 दिन के अंदर लाइन को दुरस्त करवा दिया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद किसान एसडीओ कार्यालय से बाहर आए।