{"_id":"68a21d4fdbafaffe1c0ad8c5","slug":"postgraduate-admissions-will-be-done-till-tomorrow-with-late-fee-rewari-news-c-198-1-fth1001-224244-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्नातकोत्तर में विलंब शुल्क के साथ कल तक होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्नातकोत्तर में विलंब शुल्क के साथ कल तक होंगे दाखिले
Sun, 17 Aug 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में अब तक करीब 75 प्रतिशत सीटों पर दाखिले हुए हैं। रिक्त 25 फीसदी सीटों पर 19 अगस्त तक 100 रुपये प्रतिदिन की दर से विलंब शुल्क के साथ दाखिले लिए जाएंगे।
महाविद्यालयों की ओर से विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ दाखिले की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके। राजकीय महाविद्यालय कंवाली के एडमिशन नोडल अधिकारी प्रो. कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि मेरिट में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को उनके ईमेल और मोबाइल नंबर पर सूचना भेजी जा रही है।
खरखड़ा महाविद्यालय में एमए (भूगोल) की 40 में से 15 सीटों पर विद्यार्थियों ने दाखिले लिए हैं। एमकॉम में 40 में 15 सीटों पर दाखिले हुए हैं। कंवाली महाविद्यालय में एमएससी (भूगोल) में 40 सीटों में 25 व पीजीडीसीए (डिप्लोमा कोर्स) में 25 सीटों पर से 20 छात्रों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन
जिले के 6 सरकारी समेत 3 एडेड महाविद्यालयों की 600 से अधिक सीटों पर आवेदन मांगे गए हैं। शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-18 में एमकॉम में 60, एमएससी भूगोल में 40 सीटें और राजकीय महाविद्यालय बावल में एमए संस्कृत में 40 और राजकीय महाविद्यालय पाली में एमसीए में 40 सीटें हैं।
राजकीय महाविद्यालय कोसली में एमएससी गणित में 40, राजकीय महाविद्यालय गुरावड़ा में एमए राजनीति विज्ञान मे 40 सीटें, अहीर कॉलेज रेवाड़ी में एमकॉम में 40 सीटें, केएलपी महाविद्यालय रेवाड़ी में एमकॉम में 40 सीटें, एमएससी भूगोल में 40 सीटे हैं।
आरडीएस महाविद्यालय रेवाड़ी में एमए हिंदी में 40, एमए राजनीति विज्ञान में 40, एमकॉम में 40 और एमए इतिहास 40 सीटें हैं। नए सत्र में आरंभ हो रहे इस कोर्स में छात्राओं की संख्या के अनुसार सीटें बढ़ाई जा सकती हैं।
-
राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा
कोर्स-- कुल सीटें-- भरी सीटें-- रिक्ट सीटें
एमए भूगोल-- 40-- 15-- 25
एमकॉम-- 40-- 15-- 25
-
राजकीय महाविद्यालय कंवाली
कोर्स-- कुल सीट-- भरी सीटें-- रिक्ट सीटें
एमएससी भूगोल-- 40-- 25-- 15
पीजीडीसीए-- 25-20-- 5
-
वर्जन
स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी 19 अगस्त तक 100 रुपये प्रतिदिन की दर से विलंब शुल्क जमा कर दाखिला ले सकते हैं। -डॉ. मनु कुमार, एडमिशन नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा।
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में अब तक करीब 75 प्रतिशत सीटों पर दाखिले हुए हैं। रिक्त 25 फीसदी सीटों पर 19 अगस्त तक 100 रुपये प्रतिदिन की दर से विलंब शुल्क के साथ दाखिले लिए जाएंगे।
महाविद्यालयों की ओर से विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ दाखिले की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके। राजकीय महाविद्यालय कंवाली के एडमिशन नोडल अधिकारी प्रो. कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि मेरिट में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को उनके ईमेल और मोबाइल नंबर पर सूचना भेजी जा रही है।
विज्ञापन
खरखड़ा महाविद्यालय में एमए (भूगोल) की 40 में से 15 सीटों पर विद्यार्थियों ने दाखिले लिए हैं। एमकॉम में 40 में 15 सीटों पर दाखिले हुए हैं। कंवाली महाविद्यालय में एमएससी (भूगोल) में 40 सीटों में 25 व पीजीडीसीए (डिप्लोमा कोर्स) में 25 सीटों पर से 20 छात्रों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन
जिले के 6 सरकारी समेत 3 एडेड महाविद्यालयों की 600 से अधिक सीटों पर आवेदन मांगे गए हैं। शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-18 में एमकॉम में 60, एमएससी भूगोल में 40 सीटें और राजकीय महाविद्यालय बावल में एमए संस्कृत में 40 और राजकीय महाविद्यालय पाली में एमसीए में 40 सीटें हैं।
राजकीय महाविद्यालय कोसली में एमएससी गणित में 40, राजकीय महाविद्यालय गुरावड़ा में एमए राजनीति विज्ञान मे 40 सीटें, अहीर कॉलेज रेवाड़ी में एमकॉम में 40 सीटें, केएलपी महाविद्यालय रेवाड़ी में एमकॉम में 40 सीटें, एमएससी भूगोल में 40 सीटे हैं।
आरडीएस महाविद्यालय रेवाड़ी में एमए हिंदी में 40, एमए राजनीति विज्ञान में 40, एमकॉम में 40 और एमए इतिहास 40 सीटें हैं। नए सत्र में आरंभ हो रहे इस कोर्स में छात्राओं की संख्या के अनुसार सीटें बढ़ाई जा सकती हैं।
-
राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा
कोर्स
एमए भूगोल
एमकॉम
-
राजकीय महाविद्यालय कंवाली
कोर्स
एमएससी भूगोल
पीजीडीसीए