फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Postal department is providing Ganga water for Rs 30

Rewari News: डाक विभाग 30 रुपये में उपलब्ध करवा रहा गंगाजल

Tue, 25 Feb 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 25 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Postal department is providing Ganga water for Rs 30
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। आगामी शिवरात्रि को लेकर आमजन की सुविधाओं को देखते हुए डाक विभाग ने गंगाजल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। डाक विभाग की ओर से मात्र 30 रुपये में गंगाजल की बोतल उपलब्ध कराई जा रही है, जिसे सर्कुलर रोड स्थित मुख्य डाकघर से प्राप्त किया जा सकता है।
मुख्य डाकघर के पोस्ट मास्टर अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि शिवरात्रि पर शिवलिंग पर कांवड़ द्वारा लाए गए गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने का विशेष महत्व है, लेकिन बहुत से लोग कांवड़ लाने में असमर्थ रहते हैं। ऐसे में शिव भक्त डाकघर से पवित्र गंगाजल की बोतल खरीदकर शिवरात्रि पर गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक कर सकते हैं। इस गंगाजल की बोतल को लोग मात्र 30 रुपये में खरीद सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डाक विभाग की ओर से पवित्र गंगाजल लाकर लोगों तक पहुंचाने का कार्य पिछले कई सालों से किया जा रहा है। लोगों में गंगाजल की बोतल की काफी मांग है। इच्छुक व्यक्ति डाकघर से गंगाजल की पानी की बोतल प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed