{"_id":"67b6258d697376855e02d6c4","slug":"pooja-and-arjun-declared-best-athletes-in-sports-competition-rewari-news-c-198-1-rew1001-215494-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खेलकूद स्पर्धा में पूजा व अर्जुन बेस्ट एथलीट घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खेलकूद स्पर्धा में पूजा व अर्जुन बेस्ट एथलीट घोषित
Thu, 20 Feb 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 16रेवाड़ी। नाहड़ महाविद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता छात्र एवं छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। राजकीय महाविद्यालय नाहड़ में बुधवार को दो दिवसीय 43वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. सूर्यपाल यादव रहे। इसमें पूजा व अर्जुन बेस्ट एथलीट घोषित किए गए।
लड़कों की 5000 मीटर रेस, 1500 मीटर रेस, 100 मीटर रेस आदि प्रतियोगिता हुई। 5000 मीटर रेस में प्रथम चिंटू, द्वितीय नसीब और तृतीय विवेक रहे। 100 मी रेस लड़कियों में प्रथम पूजा, द्वितीय पुष्पा ओर तृतीय अंकिता रहीं। बेस्ट एथलीट पूजा एवं अर्जुन रहे। डॉक्टर सूर्यपाल यादव ने युवाओं से कहा कि आज के दौर में खेलों का बहुत महत्व है। खेलकूद हमारे सर्वांगीण विकास के लिए बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में मंच का संचालन करते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर प्रियंका ने प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की। अंत में खेलकूद प्रभारी नरेंद्र सिंह ने कहा कि स्पोर्ट्स को हमें अपनी जीवन शैली में लाना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद थे।