फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Pollution has dimmed the brightness of the sun.

Rewari News: प्रदूषण ने धूप की चमक भी की फीकी

Sun, 02 Nov 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 02 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Pollution has dimmed the brightness of the sun.
भाड़ावास मार्ग का दोपहर के समय प्रदूषण बढ़ने के बाद का दृश्य। संवाद - फोटो : विजेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
रेवाड़ी। जिले में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। दिवाली के बाद से अब तक प्रदूषण में कोई राहत देखने को नहीं मिली है। हवा में धूल और धुएं के कारण लोगों का सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है। प्रशासन की ओर से प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन ये प्रयास धरातल पर असरदार साबित नहीं हो रहे।
विज्ञापन

शनिवार को पूरे दिन प्रदूषण का प्रभाव शहर में स्पष्ट रूप से देखा गया। आसमान पर धुंध छाई रही, जिसके चलते धूप की चमक भी फीकी पड़ गई। लोग दिनभर गले में खराश, आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी की शिकायत करते रहे। प्रदूषण का यह स्तर स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक साबित हो रहा है, खासकर बुजुर्गों, बच्चों और अस्थमा रोगियों के लिए यह मुसीबत बना है।
विज्ञापन

रेवाड़ी का प्रदूषण स्तर शनिवार को कितना रहा, इसकी जानकारी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट पर अपडेट नहीं की गई। शुक्रवार को भी यही स्थिति थी। हालांकि, हवा में मौजूद प्रदूषक तत्वों की गहराई और दृश्यता की कमी को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि शहर को इस घने प्रदूषण के कहर से राहत मिल सके। फिलहाल स्थिति यह है कि धूप भी प्रदूषण के पर्दे के पीछे छिप गई है और हवा में सांस लेना चुनौती बन गया है।
-----------
2 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क


मौसम विभाग कहना है कि 2 नवंबर को मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलेंगी। उन्होंने कहा कि इन हवाओं के प्रभाव से आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी तथा सुबह-शाम का तापमान और नीचे जा सकता है।


तापमान में आने वाले दिनों में देखने को मिल सकती है कमी
शनिवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान में आने वाले दिनों में कमी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed