{"_id":"664ce493e83c356b5003da32","slug":"polling-parties-ready-for-lok-sabha-elections-rewari-news-c-198-1-rew1001-204684-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: लोकसभा चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: लोकसभा चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां तैयार
Tue, 21 May 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 21 May 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। ईवीएम, वीवीपैट सहित अन्य मतदान प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षित लेते हुए। स्रोत : डीपी
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। लोकसभा चुनाव के तहत 25 मई को मतदान होगा। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। रेवाड़ी, कोसली व बावल विधानसभा में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं। पोलिंग पार्टियों को ईवीएम, वीवीपैट समेत मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
रेवाड़ी के एसडीएम एवं एआरओ विकास यादव ने बताया कि मतदान प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। पोलिंग पार्टियां सुनिश्चित कर लें कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हो जाए। मतदान से संबंधित मॉक पोल प्रक्रिया सुबह 5.30 बजे शुरू कराएं। कोई मतदाता शाम 6 बजे के बाद कतार में लगा हुआ है तो पीछे खड़े मतदाता को पर्ची क्रमांक एक से शुरू कर पहले व्यक्ति तक पर्ची नंबर बांट दें। जिससे कि अन्य मतदाता लाइन में लगकर ना खड़े हो सके। कहा कि बूथ पर जाकर प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंट के फार्म पहले दिन ही भरवा लें। इसके लिए फार्म नंबर दस भरा जाएगा। 22 मई तक यह प्रशिक्षण प्रक्रिया जारी रहेगा तथा शुक्रवार 24 मई को पोलिंग पार्टियों को अंतिम चरण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही 25 मई को भयमुक्त एवं पूरी पारदर्शिता के साथ मतदान प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।