{"_id":"5e122d518ebc3e87dd3c9337","slug":"politcal-rewari-news-rtk535754060","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं हरियाणा में होता तो पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय की आय से अधिक संपत्ति मामले में होती जांच, सीएम धर्मात्मा: राव इंद्रजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं हरियाणा में होता तो पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय की आय से अधिक संपत्ति मामले में होती जांच, सीएम धर्मात्मा: राव इंद्रजीत
विज्ञापन
politcal
- फोटो : Rewari
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत और कांग्रेसी नेता कैप्टन अजय यादव ने रविवार को एक बार फिर आमने-सामने आ गए। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने आय से अधिक संपत्ति को लेकर अजय यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम धर्मात्मा हैं, यदि मैं होता तो अब तक जांच शुरू हो चुकी होती। वहीं कांग्रेसी नेता यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि शीशे के महल में रहने वाले दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं उछालते।
अहीरवाल की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले दोनों नेताओं में दशकों से कड़ी प्रतिद्वंद्विता है। आए दिन दोनों एक-दूसरे को निशाने पर लेते रहते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भी भाजपा और कांग्रेस से दोनों आमने-सामने थे। हालांकि राव इंद्रजीत चुनाव जीत गए थे। उस दौरान भी राव ने चुनावी सभाओं में कैप्टन अजय यादव की आय से अधिक संपत्ति का मुद्दा उछाला था। राव ने कहा था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार दोबारा बनने पर कैप्टन की संपत्ति की जांच करवाई जाएगी। रविवार को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में अभियान शुरू करते हुए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत मीडिया से मुखातिब हुए। एक सवाल के जवाब में राव ने कहा कि वैसे तो जांच करवाना आयकर विभाग का काम है, लेकिन यदि मैं होता तो इस पर अब तक विचार हो चुका होता। सीएम मनोहर लाल धर्मात्मा हैं, जो उन्होंने इस संबंध में कार्रवाई नहीं की।
उधर, केंद्रीय मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कैप्टन अजय यादव ने कहा कि वह आयकर विभाग को पूरी जानकारी उपलब्ध करवा देते। कैप्टन ने पलटवार करते हुए कहा कि शीशे के महल वालों को दूसरों पर पत्थर नहीं उछालने चाहिए। राव को खुद दिल्ली के छतरपुर के महल और रेवाड़ी के महल के बारे में जनता को बताना चाहिए, ये सब कहां से आया। विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के बाद भी इंद्रजीत अपने उम्मीदवार को नहीं जीता पाए, इसलिए बौखलाए हुए हैं।