{"_id":"675f1d3060dc5d498d01807a","slug":"policemen-got-the-investigation-done-in-the-medical-camp-rewari-news-c-198-1-rew1001-212825-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: चिकित्सा शिविर में पुलिसकर्मियों ने कराई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: चिकित्सा शिविर में पुलिसकर्मियों ने कराई जांच
Sun, 15 Dec 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 13रेवाड़ी। स्वास्थ्य जांच शिविर में एक साथ एकत्रित हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से पुलिसकर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच व जागरूकता शिविर का आयोजन रविवार को डीएवी पुलिस स्कूल में किया गया। इसमें पुलिसकर्मियों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। उन्हें मुफ्त में दवाएं दी गईं।
शिविर में बीपी व रक्त जांच मुफ्त में की गई। कैंप में मुख्य अतिथि एसपी गौरव राजपुरोहित, विशिष्ट अतिथि सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव व डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अशोक रहे। आईएमए अध्यक्ष डॉ. दीपक यादव के नेतृत्व में 35 विशेषज्ञों की टीम ने कैम्प लगाया था। इसमें 60 यूनिट रक्त भी एकत्रित किया गया है। सभी विभागों जैसे श्वास रोग, जनरल मेडिसिन, हड्डी रोग, स्त्री रोग, चर्म रोग, नेत्र रोग, बाल रोग, पेट, कान नाक, गले के विशेषज्ञों ने सेवाएं दीं। डॉ. दीपक यादव ने कहा कि एसोसिएशन स्वास्थ्य संबंधित विषयों पर पहले भी कई कार्यक्रम करती आई है। एसपी गौरव राजपुरोहित ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को नियमित रूप से करने का सुझाव दिया। उन्होंने ग्राम सहारनवास में डॉ. पूनम यादव व डॉ. नीलम यादव द्वारा चलाए जा रहे सिलाई केंद्र, स्पोर्ट्स अकेडमी व लाइब्रेरी की सराहना की।