फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police will strictly deal with those who spread chaos: SP

अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस : एसपी

Fri, 11 Nov 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police will strictly deal with those who spread chaos: SP
पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेते एसपी राजेश कुमार। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले में पंचायत चुनावों को लेकर जिला रेवाड़ी पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है और व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को जिला के सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली।
विज्ञापन

उन्होंने पंचायत चुनाव के दौरान किए गए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने जिलावासियों से पंचायत चुनाव में भाईचारा कायम रखते हुए शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था भी की गई है। जिले में चिन्हित की गए संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि पुलिस नाकों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर वहां से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति व वाहनों को बारीकी से चेक करें तथा संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखें। सभी पुलिस अधिकारी अपने थाना क्षेत्र के गांवों में भ्रमण कर आमजन से संपर्क कर पंचायत चुनाव के दौरान गांव में आपसी भाईचारा कायम रखने तथा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने में सहयोग की अपील करें। अपने - अपने क्षेत्र में खुफिया तंत्र को मजबूत करें तथा बाहर से आने वाले संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखें। पंचायत चुनाव के दौरान विशेष सावधानी व सतर्कता बरतें। आम आदमी के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उनका सहयोग लिया जाए तथा पंचायती चुनावों में शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के दौरान अराजकता फैलाने व माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। कहीं से भी विवाद की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस बल मौके पर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रत्याशी के समर्थक झगड़ा करते है या माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते है तो आरोपियों के साथ-साथ प्रत्याशी पर भी मुकदमा दर्ज कर तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथ से 200 मीटर के दायरे में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने व वाहन ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
अपील : किसी के बहकावे में न आएं, शांतिपूर्वक करें मतदान
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि पंचायत चुनाव में आपसी भाईचारा कायम रखते हुए मतदान करें। मतदाता बिना किसी डर या दबाव के चुनाव में भाग लें। चुनाव के दौरान किसी के बहकावे में न आएं और शांतिपूर्वक चुनाव करवाने में प्रशासन की मदद करें। चुनाव में यदि कोई असामाजिक तत्व भय, प्रलोभन या किसी और तरीके से चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास करता हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

हेल्पलाइन नंबर जारी
चुनाव के दौरान झगड़े या अन्य संबंधित सूचनाएं देने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए है। कोई भी झगड़ा या अन्य संबंधित सूचना के लिए डायल-112, 01274-225156 और 9306952004 पर संपर्क कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed