फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police took the accused of friend's murder on remand

Jind News: दोस्त की हत्या के आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लिया

Wed, 18 Oct 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 18 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Police took the accused of friend's murder on remand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नरवाना। डूमरखां खुर्द गांव में रविवार रात दोस्त शमशेर (54) की चाकू से गोदकर हत्या करने के आरोपी बलबीर उर्फ मकड़ी को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जहां से पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान उससे पूछताछ कर हत्या प्रयुक्त चाकू बरामद किया जाएगा।


डूमरखा खुर्द निवासी प्रवेश उर्फ अमन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पिता शमशेर सिंह खेती करते थे। उसके पिता नाते में ताऊ लगने वाले बलबीर उर्फ मकड़ी के साथ ही रहते थे। उनकी आपस में कोई रंजिश नहीं थी। उनके पिता 15 अक्तूबर रात खाना खाकर बलबीर उर्फ मकड़ी के घर चले गए। कुछ ही देर बाद बलबीर के घर से उनके चीखने की आवाज सुनाई दी। जब वह आवाज सुनकर पहुंचे तो पिता शमशेर सिंह लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पड़े थे। उसकी छाती व गर्दन पर घाव के निशान थे। तत्काल पिता को नरवाना के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सदर थाना नरवाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर बलबीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से हत्या में प्रयोग चाकू बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed