{"_id":"698b1eb8a38bfe38fc0f7e79","slug":"police-took-out-a-foot-march-to-review-the-security-arrangements-rewari-news-c-198-1-rew1001-233371-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पुलिस ने पैदल मार्च निकाल लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पुलिस ने पैदल मार्च निकाल लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
Tue, 10 Feb 2026 05:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 10 Feb 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
बाजार में गश्त करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न थाना व चौकी प्रभारियों की ओर से अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक पैदल गश्त की गई। इस दौरान टीमों के साथ क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने बाजारों, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। इसके साथ ही बिना नंबर प्लेट वाहनों, शराब ठेकों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई।
पुलिस ने शराब ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए कि ठेके के आसपास किसी को अवैध रूप से शराब न पिलाई जाए और न ही वहां भीड़ एकत्र होने दी जाए। नियमों की अनदेखी करने पर तत्काल और कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और व्यापारियों से सीधा संवाद किया तथा उनकी समस्याओं को सुना। पुलिस टीमों ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने, शिक्षा और खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने की बात कही गई। गश्त के दौरान थाना प्रभारियों के साथ राइडर, पीसीआर और ईआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
गश्त में ये रहे शामिल
थाना प्रबंधक बावल इंस्पेक्टर संजय कुमार, थाना प्रबंधक कसौला इंस्पेक्टर सतीश कुमार, थाना प्रबंधक धारूहेड़ा इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह, थाना प्रबंधक मॉडल टाउन इंस्पेक्टर रतन लाल, चौकी इंचार्ज कुंड एसआई योगेश कुमार, चौकी इंचार्ज जगन गेट एसआई संदीप कुमार, चौकी इंचार्ज डहिना एसआई रजनीश कुमार, चौकी इंचार्ज गोकल गेट एएसआई नरेश कुमार व एएसआई विनोद कुमार ने गश्त की।