{"_id":"6293c0a97f74b13b5b31ce61","slug":"police-took-four-accused-of-robbery-on-remand-rewari-news-rtk6481093200","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के चार आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के चार आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया
विज्ञापन
धारूहेड़ा। गांव महेश्वरी स्थित फर्नीचर शोरूम में लूटपाट करने वाले बदमाशों ने ही कस्बा के भगत सिंह चौक पर एक परचून की दुकान के संचालक पर हमला कर लूटपाट की थी। बदमाशों ने फायरिंग भी की थी। पूछताछ के लिए धारूहेड़ा थाना पुलिस ने चार आरोपियों को अदालत से रिमांड पर लिया है। रिमांड पर लिए गए आरोपी जिला पलवल की फौजी कालोनी निवासी भगवान सिंह उर्फ भीमा, कृष्ण कुमार, दिल्ली की बेगम विहार कालोनी निवासी विनय प्रताप व उत्तर प्रदेश के जिला कन्नोज के गांव बाहदुपुर निवासी शिवम यादव है।
पुलिस ने बताया कि मातादीन नगर निवासी वीरेंद्र कुमार ने भगत सिंह चौक पर परचून की दुकान की हुई है। 28 अक्टूबर 2021 की रात को वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे। उनके साथ दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी भी था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए बदमाशों ने वीरेंद्र व उनके कर्मचारी पर राड से हमला कर घायल कर दिया था और तीस हजार रुपये छीन लिए थे। विरोध करने पर बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की थी। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत लूट व आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया था।
कुछ दिन पहले महेश्वरी गांव में फर्नीचर शोरूम में फायरिंग व लूटपाट करने वाले बदमाशों को सेक्टर-छह थाना पुलिस ने तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपियों ने दुकान पर भी वारदात करना स्वीकार किया था। अब धारूहेड़ा थाना पुलिस ने चार आरोपियों को अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया है और पूछताछ कर रही है।