फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police solved the murder mystery, three accused arrested

Rewari News: पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 29 Dec 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 29 Dec 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police solved the murder mystery, three accused arrested
फोटो : 06पकड़े गए तीनों आरोपी। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। थाना रोहडाई पुलिस ने मध्यप्रदेश के जिला छतरपुर के गांव मालका निवासी पप्पू उर्फ लक्ष्मण (62) की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव गुरावड़ा निवासी अभय सिंह उर्फ विक्की, अजित उर्फ सोनू व सत्येंद्र उर्फ सुंदर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
अगस्त में लुहारी माइनर गांव चौकी नंबर 1 के पास हत्या कर फेकी गई एक व्यक्ति की लाश बरामद की गई थी। 7 अगस्त को पुलिस को गांव चौकी नं. 1 के पास लुहारी नहर पर बने हौद में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। थाना रोहडाई पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने दिनांक 22 दिसंबर को मध्यप्रदेश के जिला छतरपुर के गांव टमटम निवासी सुंदर मिस्त्री से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया तो उसने बताया था कि मृतक को पप्पू के नाम से जाना जाता था। उसके बारे में पूरी जानकारी दिल्ली में मिल सकती है। पुलिस ने दिल्ली के नजफगढ़ जाकर पूछताछ की तो मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के जिला छतरपुर के गांव मालका निवासी 62 वर्षीय पप्पू उर्फ लक्ष्मण के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस को पता चला कि पप्पू उर्फ लक्ष्मण गांव गुरावड़ा निवासी अभय सिंह के पास मजदूरी करने के लिए आया था। वह काफी समय से उसी के पास रह रहा था। पुलिस ने आरोपी अभय सिंह उर्फ विक्की से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके घर से 80 हजार रुपये चोरी हो गए थे। उसे पप्पू उर्फ लक्ष्मण पर नकदी चोरी करने का संदेह था। उसने 6 अगस्त को रात के समय में गांव के ही अजित उर्फ सोनू व सतेंद्र उर्फ सुंदर के साथ मिलकर शराब के नशे में चोरी का पता लगाने के लिए पप्पू उर्फ लक्ष्मण के साथ मारपीट की थी। मारपीट के दौरान पप्पू उर्फ लक्ष्मण की मौत हो गई। बाद में उसके शरीर से कपड़े उतारकर उसने सतेन्द्र उर्फ सुंदर की बाइक से शव को नहर के होद में डाल दिया था। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपी गांव गुरावड़ा निवासी अभय सिंह उर्फ विक्की, अजित उर्फ सोनू व सतेंद्र उर्फ सुंदर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed