फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police should behave friendly with the common people and take strict action against those doing illegal activities: SP

गैरकानूनी कार्य करने वालों से सख्ती से निपटे पुलिस : एसपी

Fri, 11 Apr 2025 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Police should behave friendly with the common people and take strict action against those doing illegal activities: SP
फोटो: 15रेवाड़ी। पुलिस लाइन में जिला स्तरीय अपराध व कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा के लिए अध
रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित पुलिस लाइन के मीटिंग हॉल में पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला पुलिस के सभी डीएसपी, सभी थाना प्रबंधक और सभी चौकी प्रभारियों के साथ जिला स्तरीय अपराध व कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने मीटिंग एजेंडा के प्रत्येक बिंदु पर विस्तार से चर्चा कर सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में और तेजी लाए तथा गैर कानूनी कार्य करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाए। उन्होंने कहा कि आमजन से मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें और अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटें। जिससे जिले में अपराध पर पूरी तरह शिकंजा कसा जा सके।
विज्ञापन

अच्छा कार्य करने वाले प्रत्येक पुलिस कर्मी को सम्मानित किया जाएगा और लापरवाही करने वाले कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल मिलाई जाएगी। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा, सभी जीरो टॉलरेंस पर नेक नियति, ईमानदारी से काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को गंभीरता से ले और तुरंत कार्रवाई करें तथा उन्हे शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलवाने का प्रयास करें। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में और तेजी लाएं तथा विभिन्न प्रकार के नशा बेचने वालों की जन सहयोग से सूचना प्राप्त कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें तथा मादक पदार्थ तस्करी के मुख्य स्रोत तक शिकंजा कसें। उन्होंने कहा की विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ तेज की जाए तथा अदालतों में चल रहे विभिन्न मुकदमों की बेहतर ढंग से पैरवी की जाए ताकि अपराध करने वाला व्यक्ति किसी भी सूरत में सजा से बच न पाए। जिससे कन्विक्शन रेट में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी न्याय हित में कार्य करते हुए अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल न करें।

इस अवसर पर डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविन्द्र सिंह, डीएसपी बावल सुरेन्द्र श्योराण, डीएसपी कोसली विद्यानंद, डीएसपी ट्रैफिक विनोद शंकर सहित सभी थाना प्रबन्धक, सभी चौकी इंचार्ज व सभी इंचार्ज कार्यालय पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed