फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   police

थानों में हुक्का का इस्तेमाल किसी कीमत पर न हो ः एसपी

Wed, 05 Feb 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
police
दीपक सहारण, एसपी । - फोटो : Rewari
एसपी दीपक सहारण ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि सभी पुलिसकर्मी जनता को न्याय दिलाने की सोच के साथ काम करें, जिससे जनता भी महसूस करे कि पुलिस वास्तव में गंभीरता से काम कर रही है। अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित किया जाएगा और लापरवाही से काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी ने कहा कि थानों में हुक्का का प्रयोग किसी भी सूरत में नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल अपराध पर शिकंजा कसना पुलिस की प्राथमिकता में होना चाहिए। इस प्रकार की कोई भी शिकायत उन्हें मिली तो वे तुरंत बगैर समय बर्बाद किए केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करें। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर आने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई कर परिवादी को उससे अवगत कराया जाए।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि सीएम विंडो व गृहमंत्री के अलावा जनता दरबार में पहुंचने वाली शिकायतों पर किसी प्रकार की ढिलाई न बरतें, समय रहते ऐसी शिकायतों का निपटारा कर जनता को न्याय दिलाएं। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिया की वे अपने थानों में पेडिंग केस की रिपोर्ट तैयार कर तय समय के भीतर उन्हें निपटाएं। उन्होंने कहा कि जिला में जूआ, सट्टा, अवैध हथियार, मादक पदार्थ, नकली दूध, काला तेल का काम करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करें। इसके अलावा बेल जंपर व पीओ घोषित अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि जिन मामलों की रिपोर्ट एफएसएल में पेंडिंग है उन मामलों की संबंधित रिपोर्ट मंगवाकर तुरंत उनका निपटारा किया जाए। इस मौके पर डीएसपी हैडक्वार्टर हंसराज, डीएसपी बावल जयसिंह, डीएसपी कोसली इन्द्रजीत, डीएसपी ट्रैफिक जितेन्द्र कुमार तथा डीएसपी राजेश लोहान सहित सभी थाना व चौकी इंचार्ज सहित अन्य पुलिसकर्मी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed