फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police recovered 16 lost smart phones worth Rs 2.9 lakh

Rewari News: पुलिस ने खोए हुए 2.9 लाख रुपये के 16 स्मार्ट फोन किए बरामद

Thu, 19 Dec 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 19 Dec 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Police recovered 16 lost smart phones worth Rs 2.9 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। साइबर सेल की टीम ने 60 दिन अंदर खोए 2,90,366 रुपये के 16 स्मार्ट फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे। बरामद स्मार्ट फोन की कीमत 12 हजार से लेकर 30 हजार रुपये तक है। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉ. रविन्द्र सिंह ने मोबाइल मालिकों को अपने कार्यालय में बुलाकर उनके मोबाइल फोन सौंपे।
डॉ. रविन्द्र सिंह ने बताया कि गुमशुदा मोबाइल को ढूंढने के लिए चलाए गए अभियान के तहत साइबर सेल की टीम ने वर्ष 2022 से अब तक करीब 43,31,545 रुपये के 263 स्मार्ट मोबाइल फोन को बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए। इससे पहले वर्ष 2021 में करीब 849347 रुपये के 58 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। गुमा मोबाइल फोन पाकर उसके मालिक बेहद खुश नजर आए और पुलिस के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

साइबर सेल इंचार्ज एएसआई अरुण कुमार ने कहा कि घर से बाहर जाते समय मोबाइल फोन को संभाल कर रखें और अगर मोबाइल गुम हो जाता है तो तुरंत मोबाइल फोन की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाकर उसमें मौजूद सिम कार्ड को बंद करवाएं। फिर उसके बाद मोबाइल फोन को ट्रेस कराने के लिए एसपी कार्यालय को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed