{"_id":"68dc2265a3d1d6cf5e0061ef","slug":"police-personnel-will-be-deployed-in-plain-clothes-on-durga-navami-dussehra-and-diwali-rewari-news-c-198-1-rew1001-226614-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दुर्गानवमी, दशहरा और दीपावली पर सादे वेश में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दुर्गानवमी, दशहरा और दीपावली पर सादे वेश में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
Wed, 01 Oct 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। त्योहारी सीजन में पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाई है। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दुर्गानवमी, दशहरा और दीपावली को देखते हुए जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मंदिरों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थलों पर सादे वेश में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
पुलिस ने ज्वैलर्स एसोसिएशन, मार्केट एसोसिएशन, होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सभी व्यापारियों को सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना देने की भी हिदायत दी गई।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि त्योहारी सीजन में शहर और कस्बों में पैदल व वाहन आधारित गश्त को प्रभावी बनाया गया है। राइडर, ईआरवी वाहन सहित थाना व चौकी पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों व बाजारों में सादे वेश में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। उपमंडल बावल व कोसली में भी इसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई हैं।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धर्मशालाएं, होटल-लॉज, ढाबे तथा संवेदनशील आवासीय क्षेत्रों में सघन जांच-पड़ताल की जा रही है। शहर और व्यस्त बाजारों में यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान
त्योहारों के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बाजारों में सादे वेश में महिला पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। महिला पुलिसकर्मी असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखेंगी और जरूरत पड़ने पर महिलाओं को तुरंत सहायता उपलब्ध कराएंगी। पुलिस का साइबर सेल सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रख रहा है। अफवाह फैलाने वाले या समाज में तनाव पैदा करने वाले पोस्ट, ग्रुप्स की पहचान कर उनके विरुद्ध तुरंत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।