फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police personnel conducted a foot march to ensure security during the festive season.

Rewari News: त्योहारों पर सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों ने किया पैदल मार्च

Tue, 20 Oct 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 20 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Police personnel conducted a foot march to ensure security during the festive season.
लोगों को जागरूक करती पुलिस की टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। दशहरा, धनतेरस और दिवाली के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। थाना शहर प्रभारी सूबे सिंह ने पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख बाजारों में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने रेलवे चौक, सर्राफा बाजार, मोती चौक, कटला बाजार, साड़ी बाजार, जिवली बाजार, नया बाजार, बस स्टैंड, बीएमजी मॉल और अन्य व्यस्त मार्गों पर गश्त की।
विज्ञापन

इस दौरान दुकानदारों, व्यापारियों और खरीदारी करने आए लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस ने हुड़दंग करने वालों, जेबकतरों और असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने प्रमुख मंदिरों, पूजा स्थलों और आयोजन स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की है। महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए दुर्गा शक्ति, पिंक राइडर और पीसीआर वैन को बाजारों में गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
त्योहारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु रखने पर भी जोर दिया गया है। प्रमुख बाजारों में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है और वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की अपील की गई है। वहीं, शहर के प्रवेश मार्गों और जिला सीमाओं पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है।

पुलिस ने नागरिकों से खरीदारी के दौरान मोबाइल, पर्स और बच्चों का ध्यान रखने तथा किसी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु की सूचना तुरंत देने की अपील की है। आपात स्थिति में डायल 112 पर संपर्क करने को कहा गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed