फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police officers should be alert to control crime: DGP

अपराध नियंत्रण के लिए सतर्क रहें पुलिस अधिकारी : डीजीपी

Sat, 07 Jun 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 07 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Police officers should be alert to control crime: DGP
लघु सचिवालय के सभागार में मीटिंग लेते डीजीपी शत्रुजीत कपूर। स्रोत : पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहना होगा। जनता की शिकायतों का समाधान समय से किया जाए। उन्होंने ये बातें शनिवार को एसपी कार्यालय में थाना प्रभारियों के साथ बैठक में कहीं।
शाम छह बजे तक चली समीक्षा बैठक में डीजीपी ने पुलिस थानों के सालाना परफॉरमेंस की जानकारी ली। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जनता की शिकायतों का समय से प्रभावी समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस अधिकारियों हर स्तर पर सतर्क रहना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि फील्ड में रहने वाले अधिकारियों को जिम्मेदारी और जवाबदेही के साथ काम करना चाहिए। डीजीपी ने पत्रकारों से भी बात की। उन्होंने कहा कि हिसार में जो चिट्ठी मिली है, वह उन परिवारों को ठगने की साजिश है, जिनके बच्चे गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी ने कहा कि अगर कोई लीड मिलेगी तो उनकी टीम जांच में जुटी हैं। मानव तस्करी को लेकर उनकी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग विंग काम कर रही है। ऐसे चिट्ठी वालों के बहकावे में आकर ठगी का शिकार न बनें।
डीजीपी ने कहा कि नशे व साइबर ठगी के केसों में काफी गिरावट आई है। महिला विरुद्ध अपराधों में काफी कमी दर्ज की गई है। साइबर ठगी के मामलों में पिछले 5 महीनों के मुकाबले अब 49 प्रतिशत कमी है।

बांग्लादेशी लोगों और अवैध तौर पर रहने वाले हर व्यक्ति को यहां से वापस भेजा जाएगा। इसको लेकर प्रदेश सरकार व पुलिस विभाग जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed