फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police nab notorious shooter wanted in 2018 kidnapping and robbery case after 7 years on the run

Rewari News: पुलिस ने 7 साल से फरार कुख्यात शूटर को दबोचा, 2018 की अपहरण लूट कांड में था वांछित

Fri, 05 Dec 2025 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Police nab notorious shooter wanted in 2018 kidnapping and robbery case after 7 years on the run
फोटो 16 : आरोपी। स्रोत: पुलिस
भिवाड़ी(रेवाड़ी)। जिला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्ष 2018 के चर्चित अपहरण और लूट प्रकरण में 7 साल से फरार चल रहे कुख्यात शूटर झज्जर निवासी प्रदीप को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हत्या, रंगदारी, गैंगवार और लूट जैसे संगीन अपराधों के कई मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बचता फिर रहा था।
विज्ञापन

एसपी भिवाड़ी प्रशांत किरण के निर्देश पर थानाधिकारी सचिन शर्मा की अगुवाई में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी और परंपरागत सूचना तंत्र की मदद से आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी और गुप्त लोकेशन की पुष्टि होने पर उसे बापर्दा गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थानाधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि 27 दिसंबर 2018 को सतीश कुमार यादव निवासी क्रिश वाटिका ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 दिसंबर की शाम करीब साढ़े 7 बजे चार हथियारबंद बदमाशों ने वी-स्क्वेयर मॉल के सामने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने उन्हें डराकर जबरन कार की पिछली सीट पर बैठाया और 40 मिनट तक क्रिश वाटिका व महेश्वरी के कच्चे रास्तों पर कार घुमाने के बाद धारूहेड़ा रोड पर उतारकर उनकी हुंडई क्रेटा कार लूटकर फरार हो गए थे। इस मामले में आरोपी लंबे समय से वांछित था।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कुख्यात शूटर है और पहले भी हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी और गैंगवार के मामलों में जेल जा चुका है। वह कई अन्य लंबित मामलों में भी वांछित चल रहा था। एसपी प्रशांत किरण ने बताया कि वांछित और इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह बड़ी सफलता है।

आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है और संभावना है कि उसकी गिरफ्तारी से अन्य कई पुराने मामलों का खुलासा भी हो सकता है। पुलिस जल्द ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed