{"_id":"689cd2bb305198b4da0c0b5d","slug":"police-made-the-accused-dressed-in-ghaghra-kurta-roam-around-the-market-and-identify-the-accused-rewari-news-c-198-1-rew1001-224100-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: घाघरा-कुर्ता पहने हत्यारोपी को पुलिस ने बाजार में घुमा कराई निशानदेही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: घाघरा-कुर्ता पहने हत्यारोपी को पुलिस ने बाजार में घुमा कराई निशानदेही
विज्ञापन
घाघरा-कुर्ता पहने मर्डर के आरोपी को लेकर जाते पुलिस। स्रोत : वीडियो ग्रैब
रेवाड़ी। पुलिस ने गारमेंट्स व्यापारी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी गांव आसलवास निवासी अमित की बाजार में घाघरा-कुर्ता की पोशाक पहने निशानदेही करवाई। करीब आधा किलोमीटर तक पुलिस उसे पैदल लेकर गई। इस दौरान लोग उसका वीडियो बनाने लगे तो वह मुंह छिपाने लगा। सोशल मीडिया पर भी वीडियो खूब वायरल हुई।
वहीं लोगों का कहना है कि पुलिस ने ही आरोपी को घाघरा पहना बाजार में घुमाया है। पुलिस का तर्क है कि आरोपी को घाघरा-कुर्ता में ही गिरफ्तार किया था। बुधवार को पुलिस आरोपी को इन्हीं कपड़ों में कोर्ट में पेश करने से पहले बाजार में निशानदेही के लिए लेकर गई थी।
गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी एक साल से भेष बदलकर रह रहा था जिसके बाद पुलिस ने उस पर 5 हजार का इनाम भी रख दिया था। पिछले साल ही पुलिस ने 7 आरोपी गिरफ्तार कर लिए थे। आठवें आरोपी अमित को 12 अगस्त को गिरफ्तार किया। पिछले साल 6 जुलाई रेवाड़ी में बर्थडे के दिन एक युवक की गोली मारकर हत्या कर गई थी।
विज्ञापन
यह हत्या मोमोज की दुकान पर झगड़े की रंजिश में की गई थी जिसमें आसलवास गांव का अमित मुख्य आरोपी था। गांव रानौली प्राणपुरा के दिनेश (35) की बावल रोड पर सुठानी-जलियावास के बीच मसाले की दुकान थी। 6 जुलाई 2024 को उसका जन्मदिन था। वह अपने ही गांव के एक दोस्त पवन कुमार के साथ दुकान पर बैठा था।
उसका दोस्त पवन रेवाड़ी के एक मॉल में बाउंसर का काम करता था। जन्मदिन होने के कारण उसने अपने नौकर को दोस्त के लिए मोमोज लाने के लिए सुठाना के पास एक दुकान पर भेजा।
मोमोज की दुकान पर खड़े जलालपुर गांव के एसपी सिंह से मोमोज पहले लेने को लेकर विवाद हो गया। इस पर एसपी ने दिनेश के नौकर को थप्पड़ मार दिए। नौकर ने वापस दुकान पर आकर दिनेश को बताया। दिनेश तुरंत मोमोज की दुकान पर पहुंचा और उसने नौकर की पिटाई करने वाले शख्स को थप्पड़ मार दिए। इसके बाद वह वापस दुकान पर आकर बैठ गया।
रात करीब 9 बजे वह अपनी दुकान को बंद कर दोस्त पवन के साथ बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकलने वाला ही था तभी एसपी, अमित और सुन्नी समेत 8 लोग कार और बाइकों पर सवार होकर आए। उन्होंने आते ही दिनेश पर फायरिंग कर दी। एक गोली दिनेश की छाती में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
-- -- -- -- -- -- -
5 मामले दर्ज हैं आरोपी पर दर्ज
कसौला थाना में दर्ज मर्डर मुकदमे में नामजद अमित कोर्ट से पीओ घोषित था। इस पर पुलिस ने उस पर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस इसे पकड़ने के लिए काफी दिन से प्रयास कर रही थी।
आरोपी के खिलाफ साल 2018 में पॉक्सो एकट के तहत पहला मुकदमा महिला थाना में दर्ज हुआ था। आरोपी अमित उर्फ पहलवान के खिलाफ पहले भी थाना शहर रेवाड़ी, माॅडल टाउन, कसौला व महिला थाना रेवाड़ी में हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, छेड़छाड़ व आर्म्स एक्ट के 5 मामले दर्ज हैं।
फिरौती मांगने वाले को पहनाई थी स्कर्ट
पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर से फिरौती मांगने वाले बदमाश रोहित उर्फ कालिया को स्कर्ट पहनाकर बाजार में घुमाया था। पुलिस ने उसका सिर मुंडवा दिया था और हथकड़ी पहनाकर परेड कराई थी। वह 12 साल बाद जेल से बाहर आया था। 19 फरवरी को वह सज्जन नामक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में पहुंचा। उसने सज्जन को रिवॉल्वर दिखाकर कहा कि धंधा करना है तो 10 लाख रुपये तैयार कर लेना। इसके बाद वह वहां से चला गया था। पुलिस के पास शिकायत आई तो केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। ये मामला काफी विवादों में रहा था।