फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police exerted pressure and got the postmortem done in the evening itself

Rewari News: पुलिस ने दबाव डालकर शाम को ही पोस्टमार्टम कराया

Sat, 23 Aug 2025 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Police exerted pressure and got the postmortem done in the evening itself
अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठ लोग। संवाद
भिवाड़ी। टपूकड़ा थाना क्षेत्र के डांगनहेड़ी गांव में शुक्रवार रात शराब पार्टी के दौरान युवक सोनू शर्मा की हत्या के बाद शनिवार को पूरे दिन तनावपूर्ण माहौल बना रहा। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दबाव डालकर शाम 7 बजे पोस्टमॉर्टम करवाया जो नियमों के खिलाफ है क्योंकि रात में पोस्टमॉर्टम नहीं होता। शनिवार देर शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि घटनास्थल पर पड़े आरोपियों के जूते-चप्पल और कपड़े तक जब्त नहीं किए गए जिससे सबूत नष्ट होने की आशंका है। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर टपूकड़ा थाने का घेराव किया।
विज्ञापन

दिनभर चले हंगामे के बाद देर शाम शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंपा गया। रात को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह के अनुसार शुक्रवार रात शराब पार्टी के दौरान कुछ लोगों ने सोनू शर्मा की हत्या कर दी। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह 10 बजे पुलिस ने संदेह के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लिया लेकिन परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हुए और सुबह 11 बजे से थाने का घेराव शुरू कर दिया। दोपहर तक बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक परिवार की महिलाएं थाने पहुंच गईं और आरोपियों को फांसी देने की मांग की।
पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर भीड़ को थाने से बाहर किया लेकिन परिजन पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार करते रहे। इसके बाद अस्पताल परिसर में धरना शुरू कर दिया गया और शव का पोस्टमॉर्टम रोक दिया गया। मौके पर भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण और डीएसपी शिवराज सिंह पहुंचे।
पुलिस और परिजनों के बीच कई बार नोकझोंक भी हुई। देर शाम करीब 7 बजे पुलिस की समझाइश के बाद परिजन पोस्टमॉर्टम के लिए तैयार हुए। रात 7:30 बजे शव परिजनों को सौंप दिया गया और देर रात अंतिम संस्कार कर दिया गया।



निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया
डीएसपी शिवराज सिंह ने कहा कि परिजनों को आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया गया है। उन्होंने कहा-घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed