फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police conducted search operation in Jatusana area

Rewari News: पुलिस ने जाटूसाना क्षेत्र में चलाया सर्च ऑपरेशन

Sun, 12 Jan 2025 10:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 12 Jan 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Police conducted search operation in Jatusana area
फोटो : 10जाटूसाना थाना क्षेत्र में चलाया जा रहा विशेष सर्च ऑपरेशन। स्रोत : संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। थाना जाटूसाना पुलिस, डॉग स्क्वाॅड ने रविवार को जाटूसाना थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर गाजी, ढोकिया व बेरली कलां में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान झुग्गी–झोपड़ियों और संदिग्ध स्थानों की जांच की। बाहरी श्रमिकों के पहचान पत्रों की जांच की।
अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागजातों की भी जांच की। प्रबंधक थाना जाटूसाना निरीक्षक सीमा कुमारी ने बताया कि पुलिस की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को काबू करने के लिए यह सर्च अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ मयंक गुप्ता के दिशा–निर्देश पर पुलिस की टीमें सर्च अभियान चलाकर संदिग्ध स्थानों पर छापा डाला जा रहा है। रविवार को जिला पुलिस द्वारा गठित थाना जाटूसाना पुलिस, डॉग स्क्वाॅड व कमांडो के जवानों ने जाटूसाना थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर काम्बिंग सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को किसी प्रकार की आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिला में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई नशीला पदार्थ बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें, पुलिस तुरंत एक्शन लेगी। उन्होंने कहा कि यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed