फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police conducted post-mortem of the half-burnt body in Rewari

Haryana: संदिग्ध मौत की सूचना पर श्मशान घाट पहुंची पुलिस, अधजले शव का करवाया पोस्टमार्टम

Thu, 11 Dec 2025 07:10 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 11 Dec 2025 07:10 PM IST
सार

पुलिस ने संदिग्ध मौत की सूचना मिलने पर एक युवती का अधजला शव शमशान घाट से उठाया। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
Police conducted post-mortem of the half-burnt body in Rewari
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

गांव नांगल मूंदी में कई दिनों से बीमार चल रही दिव्यांग युवती की मौत हो गई। जिस समय उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा था, उसी समय किसी ने पुलिस को संदिग्ध मौत की सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस ने जलती हुई चिता से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया। बाद में अधजला शव परिजनों को सौंप दिया गया। गांव की करीब 22 वर्षीय युवती निकिता दिव्यांग थी तथा वह कई दिनों से बीमार चल रही थी। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बीते बुधवार की शाम को निकिता की मौत हो गई थी। रिश्तेदारों के इंतजार में शव का अंतिम संस्कार वीरवार को करने का निर्णय लिया गया था। रिश्तेदारों के आने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। चिता जल चुकी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि युवती की मौत स्वाभाविक नहीं है। इसके बाद थाना खोल पुलिस श्मशान घाट पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मौके पर बुलाकर चिता की आग को बुझाया गया। इसके बाद अधजला शव चिता से बाहर निकलवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


डहीना चौकी इंचार्ज रजनीश ने बताया कि युवती की मौत बीमारी से होने की बात परिजनों ने बताई है। वास्तविक कारणों की जांच के लिए ही पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed