फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   police booked men in drinking case

सड़कों में जाम पीने- पिलाने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

Thu, 04 May 2017 12:30 AM IST
bureau
bureau Updated Thu, 04 May 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
सड़कों, ढाबों, दुकानों को शाम होते ही मयखाना बनाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने शहर के कई दुकानों और ढाबों पर कार्रवाई कर भारी मात्रा में शराब पकड़ी। करीब 24 लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामले दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई की जो शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे थे। अमर उजाला ने 2 मई के अंक में ‘ रात को पुलिस नहीं लगाती गश्त, सड़कों पर छलकते हैं जाम’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर मामले की तरफ पुलिस का ध्यान आकर्षित किया था।
विज्ञापन

सिटी थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा मामले      
अवैध रूप से शराब पीकर हुड़दंग करने के सबसे ज्यादा मामले सिटी थाना क्षेत्र में सामने आए हैं। दो दर्जन के करीब लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई में से सिटी पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले सात लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए। इनमें दो पुरानी सब्जी मंडी के पास खुले में शराब पी रहे थे। वहीं एक झज्जर चौक के पास, एक कंकरवाली, एक हनुमान मंदिर के पास और दो धारूहेड़ा चुंगी के पास से खुले में शराब पीते धरे गए।      
विज्ञापन

कसौला क्षेत्र में भी लगे पुलिस के हाथ  
कसौला क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचने और खुले में पीने के मामले सामने आए हैं। स्थानीय थाना पुलिस ने कसौला और बनीपुर चौक के पास शराब पीकर हंगामा करते दो लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य मामले में कसौला के एक शख्स को घर से ही अवैध रूप से शराब बेचते धरा। आरोपी के पास से 17 बोतल शराब बरामद हुईं।      
विज्ञापन
विज्ञापन

धारूहेड़ा, कोसली और मॉडल टाउन में भी पकड़ी शराब
पुलिस ने धारूहेड़ा थाना क्षेत्र में शनि मंदिर के पास शराब बेचते एक शख्स को 13 बोतलों के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा मीट मार्केट के पास अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक के पास से 10 बोतल, 8 हाफ और 16 क्वार्टर बरामद किए। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र की सेक्टर-3 पुलिस ने जाटूवास में ढाबे से शराब बेच रहे एक शख्स के पास से 95 बोतल अंग्रेजी और देसी शराब की बरामद की हैं।      
कोसली में भी जमकर बिकती है अवैध शराब      
कोसली पुलिस ने भी अलग-अलग जगह कार्रवाई में अच्छी-खासी मात्रा में अवैध रूप से बिकने वाली शराब बरामद की है। पुलिस ने एक आरोपी को खुले में शराब पीकर हुड़दंग करते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गली मोहल्ले में शराब बेच रहे एक शख्स के पास से 56 क्वार्टर बरामद किए। वहीं नेहरूगढ़ में एक जगह से नौ बोतल, 22 क्वार्टर और दूसरी जगह से 13 बोतल अवैध रूप से बेची जा रही शराब बरामद की हैं।      


मामला संज्ञान में आने के बाद ही अफसरों को कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। आगे भी अवैध रूप से शराब बेचने और पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।    - संगीता कालिया, एसपी, जिला रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed