फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police await questioning of shooter Sonu in the murder case of a seed-medicine trader

Rewari News: बीज-दवा व्यापारी की हत्या मामले में पुलिस को शूटर सोनू से पूछताछ का इंतजार

Sat, 17 Jan 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 17 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Police await questioning of shooter Sonu in the murder case of a seed-medicine trader
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। बहाला निवासी बीज-दवा व्यापारी मोहन हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनीपत के इनामी बदमाश सोनू महाल अस्पताल से अभी तक डिस्चार्ज नहीं हो पाया है। पुलिस सोनू को रिमांड पर लेने की तैयारी में है। पुलिस हिसार की एग्रो कंपनी के एमडी जयबीर सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
जयबीर से पैसे के विवाद के बाद मोहन ने कंपनी की डीलरशिप छोड़ी थी। जयवीर और मोहन के बीच पैसे के लेनदेन का विवाद था। मोहन की हत्या के पीछे अब तक इसी विवाद का हाथ माना जा रहा है। हत्याकांड में कई ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

सोनीपत के पिनाना निवासी जयभगवान उर्फ सोनू महाल के खिलाफ हरियाणा और दिल्ली में 21 केस दर्ज हैं। इनमें से 10 केस हत्या के हैं। धारूहेड़ा सीआईए और गुरुग्राम एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में भटसाना-खरखड़ा रोड पर 12-13 जनवरी की रात सोनू का एनकाउंटर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की तरफ से जवाबी कार्रवाई में चलाई गई, दो गोलियां सोनू के दोनों पैरों में लगने से वह घायल हो गया था। सोनू ने भी पुलिस टीम पर पांच राउंड फायरिंग की थी जिसमें से एक गोली सीआईए प्रभारी और एक एसटीएफ के एसआई विवेक को लगी थी।


23 दिसंबर को हुई थी हत्या : गांव बहाला में खाद दवा विक्रेता मोहन की 23 दिसंबर को हत्या हुई थी। कार सवार दो बदमाशों ने दवा खरीदने के बहाने दुकान में गोली मारी थी।
हत्याकांड के पीछे हिसार की एग्रो कंपनी के साथ लेनदेन का विवाद सामने आया था। जिसमें पुलिस ने कंपनी के एमडी जयवीर सिंह को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में बदमाश सोनू मान का नाम सामने आया था।


-----------
21 में 10 मामले हत्या के शामिल


गोहाना थाने में पहला केस जुलाई 2003 में दर्ज हुआ था। सोनू की क्राइम हिस्ट्री हरियाणा के साथ दिल्ली तक फैली हुई है। 21 मामलों में 10 केस हत्या और बाकी हत्या प्रयास और लूट जैसे मामले हैं। सोनीपत के गोहाना थाना में 4, गोहाना सदर में एक, मोहाना में एक, जींद के जुलाना में एक, सिरसा के खेड़ा चौपटा में एक, बहादुरगढ़ और झज्जर में एक-एक केस दर्ज है। दिल्ली के नरेला में दो, बेगमपुर और साउथ रोहिणी में भी एक-एक केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed