फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police assured security by conducting flag march

Rewari News: पुलिस ने फ्लैग मार्च कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा

Tue, 10 Sep 2024 10:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 10 Sep 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Police assured security by conducting flag march
फोटो : 02रेवाड़ी। शहर में फ्लैग मार्च निकालते पुलिस व सेना के जवान। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने मंगलवार को शहर में फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और बेखौफ होकर मतदान करने की अपील की।
पुलिस टीम व आरपीएफ की टुकड़ी ने आम नागरिकों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की। फ्लैग मार्च धारूहेड़ा चुंगी से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते गोकलगेट, घटेश्वर मंदिर, नाईवाली चौक, अग्रसेन चौक, बस स्टैंड व अंबेडकर चौक सहित शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा।

डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष करवाने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने आरपीएफ जवानों के साथ मिलकर शहर रेवाड़ी में फ्लैग मार्च निकाला है। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता अपने विवेक व स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। चाहे शहर हो या फिर देहात, जहां भी संवेदनशील मतदान केंद्र हैं, वहां पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed