फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police arrested two chain snatching accused

Rewari News: चेन स्नेचिंग के 2 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Sun, 02 Nov 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 02 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Police arrested two chain snatching accused
घटनास्थल पर ले जाकर मौका-ए-वारदात की तस्दीक कराते भिवाड़ी पुलिस टीम। संवाद - फोटो : मेडीकल कॉलेज में बनाए गए नए काउंटर को देखते प्राचार्य डा. योगेश गोयल। संवाद
भिवाड़ी। सड़क पर टहल रही महिला के गले से 28 अक्तूबर दोपहर बाइक सवार दो युवकों की तरफ से 16 ग्राम सोने की चेन छीनने की वारदात को पुलिस ने 72 घंटे में सुलझा लिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से लूटी चेन भी बरामद कर ली।
विज्ञापन

महिला चौकी इंचार्ज पुनीत मीणा ने बताया कि घटना 28 अक्तूबर दोपहर करीब 2 बजे की है। नेहा अरोड़ा बाहर टहल रही थीं कि तभी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनके गले से चेन छीनने की कोशिश की। छीनाझपटी में महिला ने चेन पकड़ने का प्रयास किया, जिससे चेन आधी टूटकर उनके हाथ में रह गई और आधी बदमाश ले गए। इस दौरान महिला सड़क पर गिर गईं और उन्हें चोटें भी आईं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कड़ी मेहनत के बाद 72 घंटे के अंदर ही दोनों बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाश भिवाड़ी के मिलकपुर गांव के रहने वाले श्याम और दीपक हैं। दोनों नशे के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए ही चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस दोनों को घटनास्थल पर ले जाकर मौका-ए-वारदात की तस्दीक कराई। इस दौरान सोसाइटी के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और कई लोग अपने मोबाइल में बदमाशों की वीडियो बनाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed