{"_id":"632b5d240ae9ae39b877b5af","slug":"police-arrested-the-crook-mahesh-saini-rewari-news-rtk658718196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश महेश सैनी को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाश महेश सैनी को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीआईए रेवाड़ी की टीम ने शहर के कुख्यात बदमाश को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सती कॉलोनी निवासी महेश सैनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा तथा एक कारतूस बरामद किया है।
जांच अधिकारी एएसआई देवेंद्र ने बताया कि सीआईए टीम को मंगलवार को सूचना मिली थी कि महेश सैनी अवैध हथियार लेकर पैदल नारनौल फाटक की तरफ जा रहा है। इसके बाद सीआईए टीम ने महेश सैनी की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। नारनौल फाटक के पास ही बेरली टी-पॉइंट पर नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर में एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस को देख युवक पीछे मुड़कर भागन ेलगा, लेकिन पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम, पता सती कॉलोनी निवासी महेश सैनी बताया। उसकी तलाशी ली तो देसी कट्टा बरामद हुआ। एक कारतूस भी मिला। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से हथियार उपलब्ध करवाने वाले के बारे में पूछताछ की जाएगी।
आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी मांगने, अपहरण करने व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी जमानत पर बाहर आया हुआ था। उसने चिरंजी लाल कॉलोनी में अपना मकान बनाया हुआ है। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने चिरंजी लाल कॉलोनी में बने इसके मकान से 25 लोगों को हुड़दंग करते हुए पकड़ा था। ये सभी शराब पार्टी कर रहे थे। साथ ही अश्लील गाने बजाकर डांस भी कर रहे थे।