फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Police alert regarding farmers' organizations march to Delhi

Rewari News: किसान संगठनों के दिल्ली कूच को लेकर पुलिस अलर्ट

Mon, 12 Feb 2024 02:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Police alert regarding farmers' organizations march to Delhi
एसपी, दीपक सहारन
रेवाड़ी। किसान संगठनों के दिल्ली कूच आह्वान को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। एसपी दीपक सहारन ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है, कानून व्यवस्था को बाधित करने वालों पर की सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्जों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव के मौजिज व्यक्तियों के साथ समन्वय स्थापित करें और शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने में आमजन का सहयोग लें। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा की गलत अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कोई गलत अफवाह फैलाता है तो तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस की ओर से ऐसी सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है। किसी के बहकावे में आकर कानून व शांति व्यवस्था को बाधित न करें और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed