फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Poets won the applause of the audience with their humorous compositions

Rewari News: कवियों ने हास्य रचनाओं से दर्शकों की वाहवाही लूटी

Tue, 26 Dec 2023 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Poets won the applause of the audience with their humorous compositions
रेवाड़ी। धारूहेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेई के जन्मदिन पर उनके चित्र पर पुष्पार
धारूहेड़ा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्री आदर्श शिक्षा समिति और हरियाणा कला परिषद द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। हरियाणा टूरिज्म कॉम्पलेक्स जंगल बेबलर में हुए कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमित यादव मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे। वहीं समाजसेवी ईश्वर सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश कार्यकारिणी ओबीसी मोर्चा के सदस्य दिनेश सैनी ने मेहमानों और कवियों को अंगवस्त्र देकर सम्मान किया। दिल्ली से आए हास्य कवि युसूफ भारद्वाज, लाफ्टर चैंपियन दीपक सैनी और फरीदाबाद से आए कवि यशदीप कौशिक ने हास्य कविताओं से दर्शकों की वाहवाही लूटी। मुजफ्फरनगर से पहुंची कवयित्री खुशबू शर्मा ने गजलों से खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन

गोरखपुर से आए वीर रस के कवि विनय विनम्र ने भी अपनी रचना सुनाई। कवि आलोक भांडोरिया ने हास्य कविता ''''इतनी शक्ति हमें देना दाता, बस कंट्रोल में रहे बच्चों की माता'''' से दर्शकों को खूब हंसाया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामपाल यादव, संदीप बोहरा, धर्मवीर यादव, मंडल अध्यक्ष मनोज सैनी, राजकुमार सैनी, पार्षद राकेश सैनी, धर्मबीर, राजकुमार, त्रिलोक धारीवाल, राहुल जोशी, डीके शर्मा, विपिन यादव, नगर पालिका चेयरमैन कंवर सिंह यादव, मंडल महामंत्री देवराज, पूर्व मंडल महामंत्री नानक खोला, पूर्व पार्षद किशोरीलाल, डॉ. अश्वनी शर्मा, राजेश सैन, सरजीत, करतार सिंह, बुल्लीराम सैनी, अतर सिंह, दयाराम सैनी, ओमप्रकाश सैनी, डॉ. प्रकाश सैनी, हेमंत सैनी, सुंदरलाल भांडोरिया आदि मौजूद रहे। हास्य कवि आलोक भांडोरिया ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed