फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Poet is a mirror of society, works to show a new path: Dharambir

कवि समाज का आईना, नई राह दिखाने का करता है काम : धर्मबीर

Wed, 13 Apr 2022 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Poet is a mirror of society, works to show a new path: Dharambir
चिल्हड़ के विवेकानंद विद्या मंदिर में आयोजित हॉस्य काव्य सम्मेलन पर मंचासीन कवि। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। स्वामी विवेकानंद एजुकेशन सोसायटी चिल्हड़ ने वैशाखी पर्व पर बुधवार को आयोजित हॉस्य कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से सामाजिक चेतना जगाने का काम किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी धर्मबीर बल्डोदिया ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि कवि समाज का आईना होता है जो अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज को नई राह दिखाने का काम करता है। इस दौरान
विज्ञापन

कार्यक्रम अध्यक्ष आचार्य योगेंद्र ब्रह्मचारी ने स्कूल प्रबंधन की शिक्षा के साथ साहित्यिक आयोजन कराने के लिए सराहना की। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों की समय-समय पर ऐसे आयोजनों की आवश्यकता जताई। ताकि इनसे नई पीढ़ी प्रेरणा ले सके। हरियाणा साहित्य अकादमी, पंचकूला के सहयोग से विवेकानंद विद्या मंदिर में आयोजित इस कवि सम्मेलन में हॉस्य कवि महेंद्र शर्मा ने ‘सदा धैर्य अपनाएं न थके कभी संघर्ष में, सद्भावों के फूल खिलाएं’, दिल्ली से आए कवि सत्यदेव हरियाणवी ने अपनी कविता ‘भाइयों जिंदगी, अब तो बेहाल हो गई है, उत्तर नहीं जिसका वो सवाल हो गई’ से तालियां बटोरी। कवि हलचल हरियाणवी ने ‘खाल लटक गई पिचक गए गाल, बुढ़ापा बैरी घणा से’ कविता से रंग जमाया। हॉस्य कवि आलोक भांडोरिया ने ‘देशहित में दे गए जो अपने जिस्म की कुर्बानी, पन्ने-पन्ने पर अंकित रहेगी उनकी अमर कहानी’ कविता से वीररस का रंग बरसाते शहीदों को नमन किया। हॉस्य कवि राजेश भुलक्कड़, मनोज कौशिक तथा सत्यप्रकाश गुप्ता ने भी अपनी कविताओं से खूब वाह-वाही लूटी।
विज्ञापन

सम्मेलन में मुख्य अतिथि कवि सत्यप्रकाश गुप्ता की नव प्रकाशित कृति रिश्तों की डोर का विमोचन भी हुआ। मंच संचालन हॉस्य कवि एवं साहित्यकार आलोक भांडोरिया ने किया। प्राचार्य दिनेश कुमार यादव ने सबका आभार जताया। सम्मेलन में महाबीर सिंह, मनफूल सिंह, किशन चंद, रत्नदेव शास्त्री स्कूल की चेयरपर्सन शकुंतला, प्रोमिला, सुनीता समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed