{"_id":"65d8e276afd001891705902f","slug":"pm-will-lay-the-foundation-stone-for-the-renovation-of-kosli-railway-station-and-overbridge-work-rewari-news-c-198-1-rew1001-201204-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पीएम करेंगे कोसली रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण और ओवरब्रिज के कार्य का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पीएम करेंगे कोसली रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण और ओवरब्रिज के कार्य का शिलान्यास
Fri, 23 Feb 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 23 Feb 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोसली विधानसभा क्षेत्र की रेलवे से जुड़ी करोड़ों की दो परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास करेंगे। कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बताया कि पीएम 26 फरवरी को 13.80 करोड़ की लागत से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कोसली रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण और 47.78 करोड़ की लागत से डहीना-जैनाबाद रेलवे स्टेशन पर बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज के कार्य का शिलान्यास करेंगे।
उन्होंने कहा कि रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद डाॅ. अरविंद शर्मा भी इन परियोजनाओं को पूरा कराने में निरंतर प्रयासरत रहे। इन रेल परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री मनोहरलाल भी वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे।