फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   PM interacts with Sharmila of Rewari, participant in Commonwealth Games

पीएम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रतिभागी रेवाड़ी की खिलाड़ी शर्मिला से किया संवाद

Wed, 20 Jul 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
PM interacts with Sharmila of Rewari, participant in Commonwealth Games
रेवाड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से शुरू होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन से पहले बुधवार को देशभर के प्रतिभागियों से सीधा संवाद किया। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बातचीत करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। प्रतिभावान खिलाड़ियों में शामिल रेवाड़ी निवासी शर्मिला से संवाद करते हुए उन्होंने उन्हें शुभकामनाएं दीं और जीत का मंत्र देते हुए विजेता बनकर देश लौटने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुआ कहा कि दुनिया पर छा जाने का सुनहरा अवसर भारतीय खिलाड़ियों के पास है। उन्होंने कहा कि देश का कोना-कोना खेल प्रतिभाओं से भरा हुआ है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संवाद के दौरान मूल रूप से महेंद्रगढ़ निवासी और वर्तमान में रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम में अभ्यास कर रही शॉटपुट खेल खिलाड़ी शर्मिला का उत्साहवर्धन किया। कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने उन्हें राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए पदक जीतने के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि खेल स्पर्धाओं में हरियाणा का विशेष योगदान है। यहां के खिलाड़ियों द्वारा अपने गांव, जिला, प्रदेश के साथ ही देश का नाम रोशन दुनिया में किया जा रहा है।
विज्ञापन

पीएम ने शर्मिला से बातचीत करते हुए कहा कि 34 वर्ष की आयु में खेल में अपना कैरियर शुरू किया और मात्र दो वर्ष में गोल्ड मेडल भी जीतकर दिखा दिया। उन्होंने शर्मिला से पूछा की मैं जरूर जानना चाहूंगा कि ये चमत्कार कैसे हुआ। उन्होंने कहा कि देश के लिए रोल मॉडल हैं। प्रधानमंत्री ने उनके परिवार के सुनहरे भविष्य की भी कामना की। शर्मिला ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद करके बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा उनके लिए पदक जीतने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि वे तुलाराम स्टेडियम, रेवाड़ी में खेल विभाग में कार्यरत टेक चंद पैरा एथलेटिक्स प्रशिक्षण से प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
बेटियों के लिए मार्गदर्शक बन रहीं शर्मिला : डीसी
हाल ही में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में शॉटपुट में प्रतिभागी रेवाड़ी की शर्मिला को डीसी अशोक कुमार गर्ग ने शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शर्मिला जैसी बेटियां युवा शक्ति विशेषकर बेटियों के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो उम्र भी उस जज्बे के आगे नतमस्तक होता है। 34 साल की उम्र में खेल गतिविधियों में भागीदारी ने उर्मिला के हौसले को नई उड़ान देने का काम किया है। शर्मिला की उपलब्धि पर जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी मदनपाल व जिला रेवाड़ी में कार्यरत सभी खेल प्रशिक्षकों एवं कार्यालय स्टाफ ने भी शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed