{"_id":"69750b203364eeafd601e2cb","slug":"pledge-to-vote-for-strengthening-democracy-rewari-news-c-198-1-rew1001-232589-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करने का लिया संकल्प
Sat, 24 Jan 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 24 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : स्क
रेवाड़ी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में भाड़ावास गेट स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करने का संकल्प लिया गया।
प्रधानाचार्य विनोद यादव ने कहा कि युवा वर्ग लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। विद्यार्थी अपने संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों को समझें और निर्भीक होकर मतदान करें। जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की नींव रखते हैं।
मनोज वशिष्ठ ने उपस्थित सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों को मतदाता शपथ दिलाई। सभी ने बिना किसी दबाव, भय और प्रलोभन के मतदान करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर नम्रता सचदेवा, मंजू लता, मनोज वशिष्ठ, विकास, भूपेंद्र एवं निशांत मौजूद रहे। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि प्रति वर्ष 25 जनवरी को यह दिवस 1950 में भारतीय निर्वाचन आयोग की स्थापना की स्मृति में मनाया जाता है।
वर्ष 2026 की थीम वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम प्रत्येक नागरिक के मत के महत्व को रेखांकित करती है।