{"_id":"68a222658bb1dc84c505f884","slug":"players-showed-their-strength-in-basketball-competition-rewari-news-c-198-1-rew1001-224280-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बास्केटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बास्केटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Mon, 18 Aug 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 25जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते खिलाड़ी। स्त्रोत: संघ
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। बास्केटबॉल संघ की ओर से गांव बिठवाना में जिलास्तरीय सब-जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों और गांवों की 11 टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें महिला वर्ग की चार और पुरुष वर्ग की सात टीमों ने हिस्सा लिया।
महिला वर्ग की प्रतियोगिता रोमांचक रही। डॉन बॉस्को स्कूल की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए फाइनल में शानदार जीत दर्ज कराई और विजेता का खिताब अपने नाम किया।
भूड़ला की टीम उपविजेता रही, जबकि मेजबान बिठवाना की टीम ने भी सराहनीय खेल दिखाते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान महिला खिलाड़ियों का जोश और आत्मविश्वास दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग के मुकाबले भी किसी से कम नहीं रहे। टैगोर स्कूल की टीम ने बेहतरीन रणनीति और टीम वर्क का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में वर्चस्व कायम किया और विजेता बनी।
संगवाड़ी की टीम ने जोश के साथ खेलते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं बिठवाना की टीम ने लगातार संघर्षपूर्ण खेल दिखाया और तीसरे स्थान पर रही। खिलाड़ियों की जुझारूपन और जीत के प्रति ललक ने प्रतियोगिता को और भी रोमांचक बना दिया।
इस प्रतियोगिता की एक विशेषता यह रही कि इसमें ग्रामीण और शहरी, दोनों पृष्ठभूमि से आने वाले खिलाड़ियों को समान मंच मिला। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले कई खिलाड़ियों ने साबित किया कि अवसर मिलने पर वे किसी भी बड़े मंच पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। खेल मैदान पर खिलाड़ियों की फुर्ती, सटीक पास और शानदार बास्केट ने दर्शकों को खूब उत्साहित किया।
गुरुग्राम में आयोजित जा रही प्रतियोगिता में लेंगे भाग
आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के अनुशासन, खेल भावना और तकनीकी कौशल को ध्यान में रखते हुए चयनित खिलाड़ियों की सूची तैयार की गई है। ये खिलाड़ी अब रेवाड़ी जिले की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए आगामी 22 अगस्त से गुरुग्राम में आयोजित होने जा रही राज्य स्तरीय सब-जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि जिले के खिलाड़ी राज्य स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ेंगे और पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करेंगे।