फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Players showcased their talent in the Under-15 cricket tournament in Gurjarwas.

Rewari News: गुर्जरवास में अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 26 Mar 2026 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Players showcased their talent in the Under-15 cricket tournament in Gurjarwas.
जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते विजेता खिलाड़ी। स्रोत : ग्रामीण
कोसली। गांव गुर्जरवास में 22 फरवरी से आयोजित तीन दिवसीय अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से कुल 31 टीमों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रमुख टीमों में नेहरूगढ़ जूनियर्स, न्यू एरा पब्लिक स्कूल गुर्जरवास, कोसली स्टेशन, सुरेहली, कोसली गांव, बव्वा, रामगढ़, लुखी, नाहड़, श्यामनगर, सूमाखेड़ा, भुरथला, झाल, जुड्डी और बिसोहा शामिल थीं।
विज्ञापन

टूर्नामेंट की शुरूआत ही रोमांचक रही जहां ओपनिंग मैच में गामड़ी जूनियर्स ने लुखी की टीम को 88 रनों से हराया। इसके बाद न्यू एरा पब्लिक स्कूल की टीम ने कोहारड़ को हराकर अपनी दावेदारी मजबूत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल में लुखी ने 32 रनों से जीत हासिल की जबकि बिसोहा ने कोसली को 8 विकेट से पराजित किया। न्यू एरा पब्लिक स्कूल गुर्जरवास ने सूमा खेड़ा को 18 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
सेमीफाइनल में न्यू एरा टीम ने लुखी को 8 विकेट से हराया जबकि सुरेहली की टीम ने भी शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई। फाइनल मुकाबला न्यू एरा पब्लिक स्कूल गुर्जरवास और सुरेहली के बीच खेला गया।
न्यू एरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बनाए। जवाब में सुरेहली की टीम 47 रन पर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार न्यू एरा पब्लिक स्कूल ने 4 रनों से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की।

-----------------
विजेताओं को किया गया सम्मानित
पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम न्यू एरा को 3100 रुपये, उपविजेता सुरेहली टीम को 2100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बिसोहा टीम को 1100 रुपये एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। व्यक्तिगत पुरस्कारों में बेस्ट बॉलर दर्शन, बेस्ट बैट्समैन अक्षत (लुखी), फाइनल में मैन ऑफ द मैच आरुष (न्यू एरा), बेस्ट बॉलर सचिन कुमार (भड़ंगी), बेस्ट बैट्समैन यश (सुरेहली), सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर लोकेश (नाहड़) और चैंपियन ऑफ द टूर्नामेंट गोविंद (सुरेहली) को सम्मानित किया गया।

जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते विजेता खिलाड़ी। स्रोत : ग्रामीण

जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते विजेता खिलाड़ी। स्रोत : ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed