सोनीपत। जिले में शुक्रवार को मुख्यमंत्री कप (पुरुष एवं महिला) सीनियर ओपन वर्ग के लिए ट्रायल हुए। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 9 से 11 फरवरी तक गुरुग्राम व पलवल जिले में कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, हैंडबॉल, फुटबॉल और बास्केटबॉल के मुकाबले होंगे। इसके लिए जिले की टीमें चुनी गईं।
जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियाें के चयन के लिए विभिन्न मैदान पर ट्रायल हुए। कबड्डी (पुरुष/महिला) टीम का ट्रायल गन्नौर नगर पालिका स्टेडियम में हुआ।
वॉलीबॉल के लिए सुबह 10 बजे खरखौदा के प्रताप स्कूल में, खो-खो के लिए बीसवां मील स्थित राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ट्रायल हुआ। हैंडबॉल का ट्रायल सुबह सुभाष स्टेडियम में, फुटबॉल के लिए पुरखास के राजीव गांधी खेल परिसर में तो बास्केटबॉल के लिए सीआरजेड स्कूल में ट्रायल हुआ।