फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Players are hoping to receive diet allowance.

Rewari News: खिलाड़ियों में जगी खुराक भत्ता मिलने की उम्मीद

Sun, 11 Jan 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 11 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Players are hoping to receive diet allowance.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। खेल नर्सरियों में 11 माह से खिलाड़ियों को खुराक भत्ता नहीं मिला है। खुराक भत्ता देने की प्रक्रिया चलने के कारण अब खिलाड़ियों जल्द खुराक भत्ता मिलने की उम्मीद जगी है। जिले में 39 खेल नर्सरियां चल रही हैं। इनमें भी कहीं पूरे खिलाड़ी नहीं हैं तो कहीं बंद होने के कगार पर हैं।

नर्सरियों के खिलाड़ियों का खुराक भत्ता की राशि उच्च विभाग से जारी की जा चुकी है। मगर खिलाड़ियों के खातों में अभी नहीं आई है। विभाग की ओर से अप्रैल 2025 में सरकारी विद्यालयों और पंचायतों को 50 नर्सरियां आवंटित की गई थी।
विज्ञापन

इसके अलावा खेल विभाग के प्रशिक्षकों के अंतर्गत संचालित सरकारी 16 खेल केंद्रों में नर्सरियां अतिरिक्त हैं। प्रत्येक नर्सरी में 25-25 खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सरी के चयनित आठ से 14 साल के खिलाड़ियों को 1500 और 15 से 19 साल तक के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये प्रतिमाह खुराक भत्ता के रूप में देने का प्रावधान है। अभी खिलाड़ी को यह भत्ता नहीं मिला है
इसके अलावा खेल विभाग की ओर से खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की हाजिरी बायोमीट्रिक मशीन से अनिवार्य किया है। इनमें से अधिकांश मैदान में नेटवर्क दिक्कत के चलते मैदान में अभ्यास करने के बजाय हाजिरी लगाने में ही इंतजार करना पड़ रहा है।


कई बार तो खिलाड़ियों की हाजिरी नहीं लग पाती और मैदान में अभ्यास करने के बाद भी अनुपस्थित होते हैं। इससे खिलाड़ियों को परेशानियों से गुजरना पड़ता है। इतना ही नहीं राजकीय विद्यालयों और में ग्राम पंचायतों के खेल नर्सरियों के प्रशिक्षकों को मानदेय भी नहीं मिला है। कार्यवाहक डीएसओ ममता ने बताया कि खुराक भत्ता जल्द मिलना शुरू हो जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed