फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Plants were presented to the guests at the wedding, no plastic was used.

Rewari News: शादी में आए मेहमानों को भेंट किए पौधे, प्लास्टिक का नहीं हुआ प्रयोग

Fri, 20 Feb 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 20 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Plants were presented to the guests at the wedding, no plastic was used.
मेहमानों को पौधे वितरित करते साहित्यकार डॉ. महावीर सिंह। स्रोत : ग्रामीण - फोटो : गांव चनौरा में सिलिंडर से झुलसे लोगों को वर्न वार्ड में ले जाती एंबुलेंस। संवाद
कोसली। क्षेत्र में आयोजित एक विवाह समारोह में मेहमानों को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया गया।
विज्ञापन

साहित्यकार डॉ. महावीर सिंह के पुत्र डॉ. सौरव के लग्न समारोह में तुंबाहेड़ी गांव से लगन लेकर आए राजेंद्र सिंह को 11 पौधे और सिधराली से भात लेकर आए सुमित व बलराम को 11-11 पौधे प्रदान किए गए।
विज्ञापन

समारोह में प्लास्टिक से बने किसी भी सामान का प्रयोग नहीं किया गया। भोजन परोसने के लिए गन्ने के वेस्ट से तैयार क्रॉकरी का उपयोग किया गया।
दहेज प्रथा के खिलाफ संदेश देते हुए विवाह में मात्र एक रुपये और नारियल स्वीकार कर सामाजिक सुधार की दिशा में भी पहल की गई। समारोह में भाजपा नेता बलजीत यादव, जिला पार्षद शारदा यादव, जीवन हितेषी, अशोक कुमार, निशांत, प्रेरणा सामाजिक संस्था के अध्यक्ष गुरदयाल सिंह, जवान सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed