फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Piles of garbage pile up at candidates' tent sites, leaving people upset

Rewari News: प्रत्याशियों के टेंट स्थल पर लगे कूड़े के ढेर, लोग परेशान

Mon, 11 May 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 11 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Piles of garbage pile up at candidates' tent sites, leaving people upset
भाड़ावास गेट के पास फैली गंदगी। संवाद
रेवाड़ी। नगर निकाय चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद शहर के कई इलाकों में गंदगी की समस्या सामने आने लगी है। भाड़ावास गेट के पास जहां चुनाव के दौरान प्रत्याशियों ने टेंट लगाए गए थे, वहां अब कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि मतदान के दिन विभिन्न प्रत्याशियों और समर्थकों द्वारा लगाए गए टेंट हटाने के बाद क्षेत्र में प्लास्टिक की बोतलें, डिस्पोजल गिलास, खाने-पीने का सामान और अन्य कचरा खुले में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कई जगहों पर गंदगी फैलने से बदबू आने लगी है और आसपास का माहौल खराब हो गया है। लोगों ने कहा कि चुनाव प्रचार और मतदान के दौरान सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन मतदान समाप्त होने के बाद क्षेत्र की सफाई की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को भी गंदगी के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चुनाव के बाद सार्वजनिक स्थानों की सफाई करवाना प्रत्याशियों और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी होनी चाहिए।
नगर परिषद से मांग की है कि जल्द से जल्द सफाई अभियान चलाकर इलाके से कूड़ा उठाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed