{"_id":"69af0e9355a6783b1f0ec8af","slug":"phc-locked-cmho-apos-entire-staff-rewari-news-c-198-1-rew1001-234755-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पीएचसी पर जड़ा ताला, सीएमएचओ ने पूरे स्टाफ को किया एपीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पीएचसी पर जड़ा ताला, सीएमएचओ ने पूरे स्टाफ को किया एपीओ
विज्ञापन
पीएचसी राबड़का के बाहर बैठे लोग। स्रोत : ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवाड़ी। टपूकड़ा उपखंड के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) राबड़का पर सोमवार सुबह करीब 11 बजे तक कोई भी चिकित्सा कर्मी केंद्र पर नहीं पहुंचा जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने केंद्र पर ताला जड़ दिया। जमकर नारेबाजी भी की। ग्रामीणों और तिजारा विधायक महंत बाबा बालक नाथ की शिकायत पर सीएमएचओ डॉ. अरविंद गेट ने पूरे स्टाफ को एपीओ (अवेटिंग पोस्टिंग ऑर्डर) कर दिया है।
उन्होंने स्टाफ को तिजारा खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में अग्रिम आदेशों तक ड्यूटी पर लगाया गया है। मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनोज यादव ने बताया कि राबड़का पीएचसी पर कार्यरत चिकित्सा प्रभारी डॉ. कंचन तंवर बिना सूचना के ही अनुपस्थित पाई गईं।
नर्सिंग अधिकारी सुनीता कुमारी, नर्सिंग अधिकारी बरखा मोटन, फार्मासिस्ट रतन, कंप्यूटर ऑपरेटर रवि यादव देरी से आए और प्रसाविका अनीता, लैब टेक्नीशियन विनोद कुमार बिना सूचना के ही अनुपस्थित पाए गए जिस पर इन सबको एपीओ कर दिया गया है। राबड़का निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार ने केंद्र पर करोड़ों रुपये खर्च कर बनवाया, लेकिन स्टाफ कभी मौजूद नहीं रहता।
विज्ञापन
ग्रामीणों को कोई परेशानी नहीं होगी
ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (बीसीएमओ) डॉ. मनोज यादव मौके पर पहुंचे और स्थिति की जांच की। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भी शिकायत मिली थी, तब बैठक कर मामला शांत किया गया था। लेकिन सोमवार को दोबारा लापरवाही सामने आई, जिस पर उच्च अधिकारियों के आदेश पर कार्रवाई हुई। बीसीएमओ ने कहा तुरंत वैकल्पिक स्टाफ लगाया गया है। ग्रामीणों को कोई परेशानी नहीं होगी। भविष्य में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।